Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan: शाह रुख खान की 'पठान' अब रूस में करेगी धमाका, इतनी स्क्रीनिंग पर इस दिन होगी रिलीज

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 02:59 PM (GMT+05:30)

    Pathaan Release In Russia शाह रुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। दो हफ्ते पहले फिल्म बांग्लादेश में रिलीज हुई थी जहां इ ...और पढ़ें

    Shah rukh khan Pathaan to Release in Russia Two Weeks After Bangladesh in july/Instagram
    Shah rukh khan Pathaan to Release in Russia Two Weeks After Bangladesh in july/Instagram

    HighLights

    1. बांग्लादेश के बाद अब रशिया में रिलीज होगी 'पठान'
    2. रूस के सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी शाह रुख खान की फिल्म
    3. 'पठान' को इतनी स्क्रीन्स पर किया जाएगा रिलीज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Release In Russia: शाह रुख खान की पठान का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है। 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पठान ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में खूब तहलका मचाया था।

    दीपिका पादुकोण- शाह रुख खान स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

    बीते महीने ये फिल्म बांग्लादेश में रिलीज हुई थी, फिल्म को वहां की ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। अब मेकर्स पठान को बांग्लादेश के बाद रूस में वाइड लेवल पर रिलीज करने जा रहे रहे हैं।

    रशिया में इस दिन रिलीज होगी शाह रुख खान की 'पठान'

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ट्वीट कर 'पठान' के रशिया में रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि यशराज बैनर तले बनी ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 13 जुलाई 2023 में रिलीज किया जाएगा। यशराज अपनी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को रूस में एक बड़े लेवल पर रिलीज करने वाले हैं।

    उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए ये भी बताया कि ये एक ऐसी इंडियन फिल्म है, जिसके डब वर्जन को 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। आपको बता दें कि शाह रुख खान की रशिया में एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर भी उनके 'शाह रुख खान रशिया फैन क्लब' बने हुए हैं।

    चार साल बाद शाह रुख खान ने की थी वापसी

    बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान ने 'पठान' से चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनकी लास्ट फिल्म 'जीरो' साल 2018 में रिलीज हुई थी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी वह फिल्म फ्लॉप रही। जिसके बाद किंग खान ने कुछ समय का ब्रेक लिया। पठान में एक्टर के एक्शन को फैंस ने बहुत ही सराहा था।

    खबरें और भी

    हालांकि, शुरुआत में दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग में भगवा बिकिनी पहनने पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।फिल्म को 10 कट के साथ सेंसर बोर्ड ने यू सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। शाह रुख खान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह जल्द ही जवान में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार उनकी जोड़ी फैंस को पर्दे पर फिल्म 'डंकी' के साथ देखने को मिलेगी।