Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Shah Rukh के साथ पोज देते दिखे रणवीर सिंह, SRK की चुप्पी से नाराज थे फैंस!
धुरंधर 2 की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रणवीर सिंह और शाह रुख खान एक ही फ्रेम में दिख रहे। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) ने जवान, पठान, पुष्पा 2 समेत सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो घई है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की सफलता की गूंज इस वक्त पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के निर्देशक और सितारों ने धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांधे। हालांकि, अभी भी कुछ सेलिब्रिटीज की चुप्पी लोगों को खल रही है।
धुरंधर 2 पर पब्लिकली चुप शाह रुख!
धुरंधर 2 की सफलता पर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अभी तक पब्लिकली कुछ नहीं कहा है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर गपशप के बीच रणवीर सिंह और शाह रुख खान की मुलाकात हुई और उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
रणवीर सिंह संग शाह रुख ने दिया पोज
धुरंधर 2 की सफलता के बीच रणवीर सिंह की शाह रुख खान की एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज के बर्थडे पार्टी की है जिसका आयोजन हाल ही में मुंबई में किया गया था। इस पार्टी में संजय दत्त से लेकर रणवीर सिंह और शाह रुख तक सेलेब्स शामिल थे।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रणवीर सिंह और शाह रुख खान एक फ्रेम में दिख रहे हैं। दोनों पोज दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'बाहुबली' का सिंहासन खा गया 'हमजा'! Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; मेकर्स ने किया रिएक्ट
View this post on Instagram
इस दौरान मान्यता दत्त समेत कई और लोग भी मौजूद हैं। इस तस्वीर को देख यह तो साफ है कि शाह रुख ने रणवीर की सफलता पर उन्हें बधाई जरूर दी होगी। खैर, सोशल मीडिया पर अभी तक शाह रुख ने धुरंधर 2 को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।
धुरंधर 2 की सफलता
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस वक्त कमाई से नया इतिहास रच रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 895 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 1360 करोड़ के पार है। यह आंकड़ा सिर्फ 10 दिनों का है।