विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DeepFake: शाह रुख, अक्षय और रणबीर पर डीप फेक का हमला, कार्तिक आर्यन को देख हंस-हंस कर पेट में हो जाएगा दर्द

Published: Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM (GMT+05:30)

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक डीपफेक वीडियो (DeepFake Video) लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक साथ ...और पढ़ें

शाह रुख, अक्षय और रणबीर पर डीप फेक का हमला, (X Image)
शाह रुख, अक्षय और रणबीर पर डीप फेक का हमला, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा था। वहीं, एक्ट्रेसेस के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर भी इसके हत्थे चढ़ गए हैं। इस लिस्ट में शाह रुख खान, अक्षय कुमार से लेकर रणबीर कपूर जैसे A लिस्टर एक्टर्स का नाम शामिल है।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक डीपफेक वीडियो लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक साथ कई एक्टर्स को शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा फनी कार्तिक आर्यन का डीपफेक वीडियो है।  

यह भी पढ़ें- Rituraj Singh Death: ‘अनुपमा’ एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सुपरस्टार्स हुए डीपफेक का शिकार

बॉलीवुड एक्टर्स के इस डीपफेक वीडियो में कुछ बच्चे कतार में खड़े हैं, जो एक- एक कर कैमरे के सामने आते हैं। इन बच्चों के चेहरे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए। वीडियो की शुरुआत शाह रुख खान से होती है। दो चोटी बांधे किंग खान हाथों में सेब लिए आते हैं और कविता सुनाते हैं।

सलमान खान का डीपफेक

शाह रुख खान के बाद वीडियो में सलमान खान की एंट्री होती है। भाईजान अपने रियल अंदाज की तरह डीपफेक वीडियो में भी फुल टशन में नजर आ रहे हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की एंट्री होती है।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने विक्की जैन का खोला राज, बार-बार बिलासपुर जाने का बताया सच, 'कहा- दूसरी वाली के पास...'

कार्तिक देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

चौथे नंबर पर बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर वीडियो में आते हैं। उनका लुक भी हैरान करने वाला है। वहीं, अंत में कार्तिक आर्यन आते हैं। बॉलीवुड के रुह बाबा भले आखिर में आते हैं, लेकिन सबसे मजेदार उनका डीपफेक ही है। कार्तिक का डीपफेक पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाला है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।