विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की लगी लॉटरी! इतने करोड़ में एक साथ किराए पर उठाए दो आलीशान अपार्टमेंट

Published: Thu, 20 Feb 2025 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2025 09:36 AM (IST)

हिंदी सिनेमा के मेगासुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम आए दिन चर्चा में बना रहता है। कभी ...और पढ़ें

शाह रुख खान कमाए मोटा मुनाफा (फोटो क्रेडिट- जागरण)
शाह रुख खान कमाए मोटा मुनाफा (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. शाह रुख खान ने रेंट पर दिए अपार्टमेंट
  2. इतने करोड़ में सुपरस्टार ने की डील
  3. इस मूवी में नजर आएंगे शाह रुख खान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान फिल्म इंडस्ट्री के वो दिग्गज कलाकार हैं, जो अपनी नेटवर्थ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि कई तरह की एंडोर्समेंट डील और रियल स्टेट मामले की वजह से वह हर साल मोटी रकम कमाते हैं। इसमें थोड़ी और भागीदारी बढ़ाने के लिए अब किंग खान ने एक और दांव चल दिया है और मुंबई वाले अपने दो अपार्टमेंट को रेंट पर उठा दिया है। 

खबर है कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने करोड़ों की रकम में इन दो लग्जरी डुप्लैक्स अपार्टमेंट को लीज पर दिया है। आइए इस मामले को थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं। 

शाह रुख खान कमाएंगे मोटा मुनाफा

रेंट पर घर या अपार्टमेंट को देकर मोटा मुनाफा कमाने का तरीका सालों से सेलेब्स अपना रहे हैं। बीच में अमिताभ बच्चन और शाहिद कपूर का नाम इस मामले को लेकर काफी चर्चा में रहा है। अब शाह रुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल जैपकेय की रिपोर्ट के अनुसार शाह रुख ने मुंबई में मौजूद अपने दो डुप्लैक्स अपार्टमेंट को 36 महीने के लिए किराए पर दे दिया है। 

ये भी पढ़ें- 'मैंने चांस पर डांस मारा...' विदेशों में Shah Rukh Khan के क्रेज की वजह से हिट हुईं Karan Johar की फिल्में?

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

जिनका सालाना किराया 2.9 करोड़ बताया जा रहा है। बीती 14 फरवरी को इन दोनों अपार्टमेंट्स का लीज एग्रीमेंट हुआ है। जबकि प्रत्येक अपार्टमेंट का हर महीने का रेंट करीब 24.15 लाख रुपये है। इन दोनों अपार्टमेंट को किराए लेने वाले शख्स बॉलीवुड एक्टर और निर्माता जैकी भगनानी और उनकी बहन हैं। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

वहीं बात करें शाह रुख के इन डुप्लैक्स अपॉर्टमेंट की लोकेशन के बारे में तो खार मुंबई के पाली हिल में मौजूद पूजा कसा बिल्डिंग में ये दोनों आलीशान अपार्टमेंट मौजूद हैं। बता दें कि ये इलाका मुंबई के रियासी इलाकों में आता है। इसके अलावा हाल ही में शाह रुख खान ने अपने खुद के लग्जरी बंगले मन्नत को भी रेनोवेट कराया है।

इस मूवी में दिखेंगे शाह रुख खान  

एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है, जब से शाह रुख खान बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी धमाकेदार फिल्में देने वाले एक्टर आने वाले दिनों में फिल्म किंग में दिखाई देंगे, जिसकी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में उनके साथ बेटी सुहाना भी मौजूद रहेंगी। माना जा रहा है कि इसी साल किंग सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

ये भी पढ़ें- चल गया पता! क्या है Aamir Khan की नई गर्लफ्रेंड का नाम, Shah rukh Khan से है खास कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।