यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dunki: 'जवान' से निकला 'डंकी' का कनेक्शन, Shah Rukh Khan ने फिल्म में अपने किरदार से उठाया पर्दा?
Dunki Drop 4 शाह रुख खान जल्द ही फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। मंगलवार को डंकी का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें शाह रुख खान एक बुजुर्ग के किरदार में ...और पढ़ें

HighLights
- इस तरह से 'जवान' से जुड़ी 'डंकी'
- कब रिलीज होगी शाह रुख खान की 'डंकी'
- जवान में आर्मी ऑफिसर बने शाह रुख खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan On Dunki Trailer: इस साल 'पठान और जवान' जैसी धमाकेदार फिल्में देने वाले शाह रुख खान बहुत जल्द फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से इस मूवी को लेकर किंग खान का नाम लगातार सु्र्खियां बटोर रहा है।
मंगलवार को 'डंकी' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें शाह रुख खान एक बुजुर्ग शख्स के किरदार में भी दिखाई दिए हैं। इस मामले को फिल्म 'जवान' (Jawan) से जोड़ते हुए एक ट्विटर यूजर ने एक्टर से सवाल पूछा है, जिस पर शाह रुख खान ने अपने ही अंदाज में बड़ा खुलासा किया है।
इस तरह से 'जवान' से जुड़ी 'डंकी'
'डंकी' के ट्रेलर रिलीज के एक दिन बाद शाह रुख खान अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन रखा। इस दौरान शाह रुख ने तमाम फैंस के सवालों का खुलकर जवाब दिया। इस बीच एक यूजर ने डंकी ट्रेलर में दिखाए गए किंग खान के ओल्ड मैन लुक की फोटो शेयर कर एक्टर से सवाल पूछा है-
Kyunki iss picture mein bhi mein army ka Jawan hoon. Samajh gaya bhai ya aur clear karoon. #DunkiTrailer also refer to stupid question section please ha ha love u https://t.co/ZZBv4LgulP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 6, 2023
''जवान के विक्रम राठौड़ का कैमियो में डंकी में क्यों रखा है।'' इस सवाल पर बिना देरी करते हुए शाह रुख खान ने लिखा है- ''क्योंकि इस फिल्म में भी मैं आर्मी का जवान हूं, समझ गया भाई या और कुछ क्लियर करूं।''
इस तरह से शाह रुख खान ने 'डंकी' में अपने किरदार के राज से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि फिल्म 'जवान' में किंग खान ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल अदा किया था।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी शाह रुख खान की 'डंकी'
'डंकी' के इस लेटेस्ट ट्रेलर को देखने के बाद इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। हर कोई अब 'डंकी' की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गौर करें 'डंकी' की रिलीज डेट की तरफ तो आने वाली 21 दिसंबर की तारीख को शाह रुख खान की 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी