Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan की रिलीज से दो दिन पहले शाह रुख खान ने शेयर किया ये पोस्ट, फैंस को दी इस फैसले की जिम्मेदारी?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 12:36 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एटली की फिल्म जवान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाह रुख खान स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिं ...और पढ़ें

    शाह रुख खान ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट (Photo Credit-Jagran)
    शाह रुख खान ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. सामने आया शाह रुख खान का लेटेस्ट पोस्ट
    2. फैंस को सौंपी इस काम की जिम्मेदारी
    3. जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी जवान

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Latest Post On Jawan: शाह रुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'जवान' के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

    इतना ही नहीं 'जवान' की एडवांस बुकिंग भी रिकॉर्ड तोड़ तरीके से चल रही है। इस बीच फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए किंग खान ने फैंस को बड़े फैसले की जिम्मेदारी सौंपी है।

    शाह रुख खान ने फैंस को दी ये जिम्मेदारी

    5 साल के लंबे इंतजार के बाद शाह रुख खान ने इस साल फिल्म 'पठान' के जरिए कमबैक किया और आलम ये रहा है कि एक्टर की पठान बॉक्स ऑफिस पर मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब पठान की अपार सफलता के बाद शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    दो दिन बाद यानी 7 सितंबर को फैंस को 'जवान' का धमाल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। इससे पहले शाह रुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में किंग खान ने फिल्म का नया पोस्टर शामिल रखा है और कैप्शन में लिखा है- ''मैं पुण्य हूं या पाप, अब जो भी हूं, दो दिन में आपके पास हूं।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    इस तरह से शाह रुख ने फैंस को इस फैसले की जिम्मेदारी दी है कि जवान में उनका किरदार कैसा रहेगा उसे आप फिल्म देखकर जरूर बताएं। बता दें कि इस मूवी में शाह रुख खान 6-7 अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    धमाकेदार चल रही है 'जवान' की एडवांस बुकिंग

    1 सितंबर से शाह रुख खान स्टारर 'जवान' की एडवांस बुकिंग की विंडो ओपन हो चुकी है। तब से लेकर अब तक इस फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग चल रही है।

    सोमवार तक शाह रुख की इस मूवी की करीब 5 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जो ये बताने के लिए काफी है ओपनिंग डे पर 'जवान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।