यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan: शाह रुख खान ने 'जवान' से पहली बार शेयर किया नयनतारा का लुक, एक्ट्रेस को एक्शन मोड में देख फैंस हुए खुश
Nayanthara in Jawan शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म जवान लगातार लोगों के बीच छाई हुई है। फिल्म में पहली बार शाह रुख खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस ...और पढ़ें

HighLights
- जवान से आउट हुआ नयनतारा का लुक
- शाह रुख खान ने शेयर किया नयनतारा का पोस्टर
- एक्शन मोड में नयनतारा को देख फैंस हुए एक्साइटेड
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Poster: शाह रुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) का बज चारों तरफ बना हुआ है। जैसे-जैसे फिल्म से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं, फैंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। कुछ दिन पहले 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसने खूब चर्चा बटोरी थी। अब शाह रुख खान ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।
जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, हर तरफ शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) छाए हुए थे, लेकिन पहली बार नयनतारा (Nayanthara) का लुक सामने आया है। यूं तो प्रीव्यू में नयनतारा के एक्शन मोड की झलक देखने को मिली थी, लेकिन अब शाह रुख ने नयनतारा का रोल रिवील कर दिया है।
नयनतारा का जवान में होगा ये रोल
शाह रुख खान ने 17 जुलाई 2023 को सोशल मीडिया पर 'जवान' का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में नयनतारा के लुक ने फैंस की बेसब्री बढ़ा दी है। हाथों में बंदूक और काला चश्मा लगाए मिशन पूरा करने में जुटीं नयनतारा का ये अवतार फैंस को भा गया है। पोस्टर देख ये साफ हो गया है कि नयनतारा पुलिस का किरदार निभाती दिखाई देंगी। पोस्टर के साथ कैप्शन में शाह रुख ने लिखा,
"वह तूफान से पहले आने वाली गरज है।"
एक्साइटेड हुए फैंस
'जवान' के पोस्टर में नयनतारा को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। लोगों को उनका ये अवतार बहुत ही पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'वह कमाल की लग रही हैं।' एक ने कमेंट किया, 'सुनामी जल्द आ रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या जोड़ी है।' एक यूजर ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। एक ने कहा, 'शाह रुख और नयनतारा को एक साथ देखना मजेदार होगा।' एक ने कमेंट में लिखा, 'महिला सशक्तिकरण।'
कब रिली होगी जवान?
शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) की निर्मित फिल्म 'जवान' को 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। शाह रुख और नयनतारा के अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi)भी लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन एटली (Atlee) ने किया है।