'कातिल नहीं...आशिक हूं', Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर हुआ रिलीज; कैप्शन देख बढ़ी ऑडियंस की बेचैनी
शाह रुख खान ने फैंस को सरप्राइज देते हुए आगामी फिल्म किंग का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसके कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया।

शाह रुख खान ने किंग से शेयर किया नया पोस्टर/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
शाह रुख खान ने सुबह-सुबह दिया सरप्राइज
फैंस के लिए शेयर किया 'किंग' का नया पोस्टर
दिसंबर में रिलीज होगी शाह रुख की किंग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 2023 के बाद एक बार फिर हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म के साथ 2026 में दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। उनकी फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, उससे पहले ही बादशाह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, क्योंकि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग (King) से उनका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।
मुंह में गुलाब हाथों में गन लिए दिखे किंग
शाह रुख खान ने खुद सुबह-सुबह अपने फैंस के लिए ये सरप्राइज पोस्टर रिलीज किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किंग का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आज फिर याद आया...कातिल नहीं आशिक हूं मैं।" शाह रुख खान की फिल्म किंग के इस धांसू पोस्टर से फैंस के लिए नजरें हटाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
पोस्टर में किंग खान आग की लपटों के बीच में से निकल रहे हैं। पोस्टर में उनके ग्रे हेयर के साथ-साथ मुंह में गुलाब और हाथों में भी सभी का ध्यान खींच रही है। शाह रुख खान ने अपनी फिल्म किंग के लिए कितना खून पसीना बहाया है, इस बात का अंदाजा आप उनके बॉडी वर्क को देखकर लगा सकते हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने बरसाया प्यार
शाह रुख खान की तरफ से 'किंग' के पोस्टर के रूप में सुबह-सुबह इतना बड़ा सरप्राइज पाकर फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा, "दुनिया भले ही डूम्सडे का इंतजार कर रही हो, लेकिन मुझे तो बस शाह रुख खान की किंग देखनी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "किंग दहाड़ने के लिए आ रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अब किंग किसी और के नहीं, बल्कि अपनी बेटी सुहाना खान के साथ आ रहे हैं।"

सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं निर्देशक की कुर्सी
शाह रुख खान की फिल्म किंग साल 2026 की धुरंधर 2 के बाद सबसे बड़ी रिलीज फिल्म से एक है। इस फिल्म में शाह रुख खान जहां बेटी सुहाना संग पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ मूवी में दीपिका पादुकोण भी उनके अपोजिट दिखेंगी। मूवी में अभय वर्मा, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला जैसे कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। किंग 24 दिसंबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।