यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aryan Khan Video: दोस्त की बारात में दिखा Shah Rukh Khan के बेटे का स्वैग, वायरल हुआ आर्यन का ये वीडियो
Aryan Khan Friends Baraat बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम अक्सर चर्चा का विषय बनता है। मौजूदा समय में आर्यन खान का एक लेटेस्ट व ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आया आर्यन खान का लेटेस्ट वीडियो
- दोस्त की शादी में पहुंचे आर्यन
- वायरल हुआ आर्यन का ये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aryan Khan Latest Video: डंकी फिल्म कलाकार शाह रुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स के बारे में बात की जाए तो उसमें आर्यन का नाम जरूर शामिल होता है।
अक्सर देखा जाता है कि किसी न किसी वजह से आर्यन खान लाइमलाइट का हिस्सा बनते हैं। इस बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आर्यन अपने दोस्त की बारात में स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
सामने आया आर्यन खान का लेटेस्ट वीडियो
मौजूदा समय में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान के बेटे आर्यन खान राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौजूद हैं। जहां आर्यन अपने दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे जयपुर के फेमस बारात बैंड जिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान अपने दोस्त की बारात में शामिल हुए हैं, मस्कट कलर की जैकेट और ब्लैक सनग्लासेज में आर्यन अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने दोस्त की इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में आर्यन ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए हैं। दूल्हे की गाड़ी पर आर्यन अपने अन्य दोस्तों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी
आलम ये है कि अब इंटरनेट पर आर्यन खान का ये लेटेस्ट वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। दोस्त की शादी के इस वीडियो को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आर्यन भी अपने पिता शाह रुख खान की तरह दोस्ती के पक्के हैं।
जल्द ही आर्यन खान करेंगे डेब्यू
शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इसके बाद हर किसी की नजर आर्यन खान के डेब्यू पर बनी रहेगी। दरअसल बतौर डायरेक्टर आर्यन एक वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं, जिसका नाम 'स्टारडम' बताया जा रहा है। खास बात ये है कि आर्यन की इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी नजर आएंगे।