Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan Birthday: किंग खान से जुड़े ऐसे विवाद, जिससे खत्म होने वाला था करियर

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 09:23 AM (IST)

    Shah Rukh Khan Birthday बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान का आज 57वां जन्मदिन है। वैसे तो वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मगर उनके जन्मदिन पर जानेंगे ...और पढ़ें

    File Photos of Shah Rukh Khan. Photo Credit/ Shah Rukh Khan Instagram
    File Photos of Shah Rukh Khan. Photo Credit/ Shah Rukh Khan Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Birthday: शाह रुख खान इंडस्ट्री के वह अभिनेता हैं, जिनके साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। 90 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाह रुख खान का स्टारडम आज तक बरकरार है, जो उनके कभी न खत्म होने वाली कामयाबी की ओर इशारा करता है। लेकिन जैसा कि कहते हैं कि जितना बड़ा नाम उतने ही ज्यादा विवाद भी शाह रुख खान के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

    ग्लैमर वर्ल्ड से होने की वजह से उनकी जिंदगी के कई पहलू हैं, जो किसी से छिपे नहीं है। फिर वह कोई विवाद ही क्यों न हो। आज किंग खान का 57वां जन्मदिन है। ऐसे में उनसे जुड़े ऐसे कुछ विवाद के बारे में जानेंगे, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल तो खूब किया गया, मगर शाह रुख भी फिल्म के किसी हीरो की तरह उन सब विवादों से बाहर निकल कर आए।

    शाह रुख खान से जुड़े विवाद

    शाह रुख खान को लेकर अक्सर कोई न कोई विवाद सुर्खियों में रहा है। या फिर उन्हें लेकर ऐसी अफवाह जरूर फैली है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल रहा है। जब 'कुछ कुछ होता है' आई थी। तब ऐसी खबरें भी मार्केट में आने लग गई थी शाह रुख और करण के आपसी संबंध हैं। लेकिन ऐसी कंट्रोवर्सी पर कभी ध्यान न दे कर, शाह रुख ने करण के साथ अपने प्रोफेशनल रिलेशन को बनाए रखा। आज उन दोनों की दोस्ती किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

    प्रियंका चोपड़ा से अफेयर

    शाह रुख के विवादों में एक विवाद यह भी है कि कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका अफेयर था। यह भी कहा जाने लगा कि अफेयर इतना तगड़ा था कि शाह रुख ने प्रियंका से सीक्रेट मैरिज भी कर ली थी। गौरी के साथ उनके संबंध भी खराब हो रहे थे। पब्लिक में शाह रुख की अच्छे और सच्चे लवर होने की इमेज है। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाह ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर असर डाला था। हालांकि, वक्त बीतने के साथ ही यह अफवाह भी बेबुनियाद निकली।

    खबरें और भी

    अबराम के जन्म पर एक और अफवाह

    किंग खान को लेकर आने वाली अजीबोगरीब अफवाह का अंत यही नहीं हुआ। जब उनकी बेटे अबराम का जन्म हुआ तो ऐसा कहा जाने लगा कि शाह रुख, अबराम के पिता नहीं बल्कि दादा हैं। अबराम, आर्यन खान के बेटे हैं और बड़े बेटे की सच्चाई को छिपाने के लिए शाह रुख ने अब्राहम को अपना नाम दिया है। ऐसे बेतुके बयानों पर शाह रुख ने कभी जवाब नहीं दिया लेकिन अबराम के साथ अपनी फोटो के जरिए ट्रोल्स की बोलती जरूर बंद की है। इस तरह की बातें शाह रुख की लोगों के बीच बनी इमेज को खराब कर रही थीं, जिसका असर कहीं न कहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था।

    सलमान के साथ शाह रुख का विवाद

    बात बहुत साल पहले की है, जब कटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में शाह रुख खान और सलमान खान पहुंचे थे। जब किसी बात को लेकर दोनों में जमकर बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद कई वर्षों तक दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की। कहा जाता है कि इसका असर शाह रुख के करियर पर भी हुआ था। लेकिन यह भी एक अफवाह ही लगती है। दोनों को कई बार सार्वजनिक स्थान पर और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के सपोर्ट में बातें करते देखा गया है।

    यह भी पढ़ें: 250 करोड़ की फिल्म 'पठान' से लीक हुई दीपिका संग शाहरुख की यह तस्वीर, लोग बोले- ये तो सीनियर सिटिजन है

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: जब बालों की वजह से शाह रुख के हाथ से फिसलने वाली थी पहली फिल्म, इस शख्स ने लगाई थी नैया पार