यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan की धुंआधार कमाई ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड मूवी
Jawan एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान को देश के हर कोने से लोगों का भर-भरकर प्यार मिल रहा है। खासकर हिंदी में फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। ...और पढ़ें

HighLights
- 'जवान' कर रही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
- फिल्म के कलेक्शन ने किया हैरान
- एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बनी पहली बॉलीवुड मूवी
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर अक्सर कई बिग बजट फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर इतिहास रच देती हैं, तो कुछ की टिकट विंडो पर खस्ता हालत हो जाती है। 'जवान' (Jawan) से पहले बॉलीवुड से इस साल 15 से अधिक फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें पठान फिल्म का रिकॉर्ड अब तक का सबसे कमाल का रहा। हालांकि, शाह रुख खान की जवान ने रिलीज होते ही अब तक की हाईएस्ट फिल्मों का गणित बिगाड़ दिया।
हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड
7 सितंबर को रिलीज हुई शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की इस फिल्म ने पहले दिन पर ऐसी दहाड़ मारी कि बाकी फिल्मों का चार्म फीका पड़ गया। मल्टी लैंग्वेज में रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 65.5 करोड़, दूसरे दिन 46.23 करोड़ और तीसरे दिन 68.72 करोड़ कमाए हैं। हिंदी भाषा में यह 'जवान' का तीसरे दिन का अब तक का हाईएस्ट कलेक्शन हैं। इसी के साथ फिल्म ने हिंदी भाषा में एक ही दिन में 68.72 करोड़ कमाने का इतिहास रच दिया है।
वहीं, रविवार को एक बार फिल्म ने सिर्फ हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की। जवान फिल्म का संडे का हिंदी लैंग्वेज कलेक्शन 71.63 करोड़ हो गया है।
Jawan has made history and it's only the beginning! Have you watched it yet?🤩
Book your tickets now!https://t.co/B5xelUahHO
Watch #Jawan in cinemas - in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/XspFQ7W6hV
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) September 10, 2023
तीन दिनों में मूवी की टोटल कमाई 180.45 करोड़ हो गई है। 'जवान' का सिंगल डे कलेक्शन अपने आप में बड़ी बात है। इस कड़ी में एक नजर डालेंगे कुछ और चुनिंदा फिल्मों के हिंदी भाषा में हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन पर।
| फिल्म | रिलीज ईयर | हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन (हिंदी में) |
| पठान | 2023 | 68 करोड़ |
| गदर 2 | 2023 | 55.4 करोड़ |
| आदिपुरुष | 2023 | 38 करोड़ |
| केजीएफ: चैप्टर 2 | 2022 | 53.95 करोड़ |
| ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन: शिवा | 2022 | 41.2 करोड़ |
| वॉर | 2019 | 51.60 करोड़ |
| भारत | 2019 | 42.30 करोड़ |
| थग्स ऑफ हिंदुस्तान | 2018 | 50.75 करोड़ |
| संजू | 2018 | 46.71 करोड़ |
| बाहुबली 2- द कन्क्लूजन | 2017 | 46.50 करोड़ |
जानें 'जवान' का टोटल कलेक्शन
जवान फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने 75 करोड़ की ओपनिंग ली। इसके बाद सेकंड डे 53.23 करोड़ और तीसरे 77.83 करोड़ कमाए। यह आंकड़े तीनों भाषाओं में मिलाकर हैं।