Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    33 साल पुरानी Psychological Thriller को देख भूल जाएंगे Obsession, खौफनाक कहानी देख उठ जाएगा प्यार से भरोसा!

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:20 PM (IST)

    थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद Obsession अब ओटीटी पर आने वाली है। उससे पहले आप 33 पुरानी ये बॉलीवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर देख सकते हैं जो ऑब्सेशन को टक्कर ...और पढ़ें

    ऑब्सेशन को टक्कर देती है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    ऑब्सेशन को टक्कर देती है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    HighLights

    1. ऑब्सेशन को टक्कर देती है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    2. खौफनाक कहानी कर देगी रोंगटे खड़े

    3. 33 साल पुरानी फिल्म देख भूल जाएंगे ऑब्सेशन 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ऑब्सेशन' एक ऐसी फिल्म जो प्यार पाने की चाहत में ही खौफ भर देती है। इस फिल्म ने दर्शकों और क्रिटीक्स की सराहना तो पाई ही साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की।

    33 साल पुरानी फिल्म में ऑब्सेशन जैसा खौफ

    इसकी खौफनाक कहानी ने ना सिर्फ सिनेमाघरों में दहशत फैलाई बल्कि प्यार पाने की चाहत रखने वालों को भी दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया। थिएटर में खौफ फैलानी वाली यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। लेकिन उसके पहले हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म का सजेशन लेकर आए हैं जो बनी तो 33 साल पहले थी लेकिन इसका खौफ ऑब्सेशन (Obsession) जैसा ही था।

    यह भी पढ़ें- भूतों का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 2700 करोड़ की Obsession के बाद बॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने मचाया हड़कंप

    खौफनाक है साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी

    इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी एक कॉलेज स्टूडेंट की है जो एक नेवी ऑफिसर के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उसकी जिंदगी में तब दहशत फैल जाती है जब एक लड़का उसके प्यार में पागल हो जाता है और उसका पीछे करने के साथ-साथ उसे डराने-धमकाने, यहां तक कि हिंसा तक पर उतर आता है। इस जुनून भरे और एक तरफा प्यार से वह लड़की डर जाती है।

    darr

    क्या वह उस लड़के से पीछा छुड़ा पाती है? क्या वह लड़का उसकी जिंदगी बर्बाद कर देता है? या फिर अंत कुछ और ही है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

    darr (2)

    नेगेटिव रोल ने बटोरी थी सुर्खियां

    इस फिल्म की खास बात थी, मूवी में नेगेटिव रोल निभाने वाला हीरो। इस फिल्म में ऑब्सेसिव लड़के का किरदार निभाने वाले कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले शाह रुख खान थे। आप शायद समझ गए होंगे कि यहां बात- डर (Darr) फिल्म की हो रही है। जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और जूही चावला के साथ शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने लीड रोल निभाया था।

    darr (1)

    हालांकि दर्शकों ने शाह रुख को इस किरदार में खूब पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ब्लॉकबस्टर रही थी। लेकिन 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म का खौफ ऑब्सेशन से कम नहीं था।

    यह भी पढ़ें- Obsession OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाने आ रही Supernatural Horror, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    खबरें और भी