विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट देख सहम गए थे शाह रुख खान, वापसी पर जताई खुशी, कहा- 'वो मेरे बेटे जैसा है'

Published: Tue, 30 Apr 2024 12:06 PM (IST)

ऋषभ पंत को कार दुर्घटना के कारण लंबे वक्त तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा। हालांकि इस बार ...और पढ़ें

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट देख सहम गए थे शाह रुख खान, (X Image)
ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट देख सहम गए थे शाह रुख खान, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर नजर आ रहे हैं। आईपीएल मैच के दौरान वो अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। इस बीच उन्होंने ऋषभ पंत की कार दुर्घटना को लेकर बात की और आज भी उन्हें क्रिकेटर की चिंता है, क्योंकि वो उनके बेटे जैसे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत, दिल्ली टीम के कैप्टन के तौर पर खेल रहे हैं। कार हादसे के रिकवरी के के बाद क्रिकेटर ने वापसी की है। ऐसे में उनकी सपोर्टर बेहद खुश हैं। इस खुशी में शाह रुख खान भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सुष्मिता सेन के आगे आखिर क्यों तब्बू को 'मैं हू ना' में दिया गया एक सेकंड से भी कम का रोल, क्या थी मजबूरी ?

ऋषभ का एक्सीडेंट देख उड़ गए थे होश

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाह रुख खान ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट देखकर उन्हें कैसे लगा था। उन्होंने क्रिकेटर के घुटने की चोट को लेकर चिंता भी जताई।

ऋषभ को बताया बेटे जैसा

शाह रुख खान ने ऋषभ पंत को अपने बेटे जैसा बताया, क्योंकि उनकी उम्र के सभी क्रिकेटर एक्टर के बड़े बेटे आर्यन खान की तरह हैं। एसआरके ने ये भी कहा कि जब उन्होंने ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटो देखी थी, तो वो डर गए थे। शाह रुख ने कहा, "मैंने कार की वीडियो देखा, सीसीटीवी फुटेज, उसे देखकर मैं डर गया। हमें नहीं पता कि हुआ क्या, ऐसे में कई तरह बुरे ख्याल आते हैं।  इस उम्र के लड़के मेरे बेटे जैसे हैं। मेरी टीम में भी कई है। ऋषभ खुद भी। बहुत सारे यंग लड़के हैं।"

यह भी पढ़ें- 'डर' के लिए शाह रुख खान से पहले साहिल थे आदित्य चोपड़ा की पसंद, 'लाल दुपट्टा मलमल का' से बने थे रातोंरात स्टार

ऋषभ को दी दुआएं

उन्होंने आगे कहा,  "मुझे बस यही लगता है कि कहीं इन्हें चोट न लगी हो, क्योंकि एक स्पोर्ट्समैन को लगना ज्यादा खराब है, ये दोगुनी परेशानी है। ऋषभ ठीक हो गया ये अच्छी बात है। मुझे उम्मीद है कि उसका घुटना ठीक होगा। इसलिए मैं उससे बोल रहा था कि तू उठ मत, तेरे घुटने में दर्द होगा। मुझे खुशी है कि ऋषभ की वापसी हो गई और आशा करता हूं कि वो अच्छा खेलेगा।"  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।