विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी की फिल्म में बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे Shah Rukh Khan, सुहाना को एक्शन सिखाने के लिए साउथ से आएंगे एक्सपर्ट

Published: Tue, 16 Apr 2024 10:13 AM (IST)

Shah Rukh Khan फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं जिनके साथ काम करना लगभग हर किसी का सपना होता है। ...और पढ़ें

शाह रुख खान और सुहाना खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शाह रुख खान और सुहाना खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुहाना खान की डेब्यू फिल्म को लेकर आई एक अपडेट
  2. बेटी की फिल्म में तगड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे शाह रुख खान
  3. सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू में दिखेगी शाह रुख खान की भी झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने 'पठान' से 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी की। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इसी के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) को भी लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। 

सुहाना खान ने 'द आर्चीज' से बतौर लीड एक्ट्रेस एक्टिंग वर्ल्ड में डेब्यू किया है। लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर उनकी एंट्री अब तक नहीं हुई है। फैंस अब इस पॉपुलर स्टार किड को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। सुहाना खान के डेब्यू को लेकर एक जानकारी सामने आई है।

शाह रुख खान के साथ होगी सुहाना की पहली मूवी

शाह रुख खान की ये स्टार डॉटर सुजॉय घोष की डायरेक्टेड फिल्म 'किंग' से सिल्वर स्क्रीन पर पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी ये मूवी डैडी शाह रुख खान के साथ होगी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म प्री प्रोडक्शन में है। हालिया अपडेट से ये भी पता चला है कि ये मूवी 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनेगी। इस फिल्म के लिए सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

बेटी की फिल्म में होगा इतने करोड़ का इन्वेस्टमेंट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'किंग' फिल्म में सिद्धार्थ आनंद की क्रिएटिविटी दिखाई देगी, जो 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्में बना चुके हैं। सुहाना खान की फिल्म में भी एक्शन से जुड़ी नई-नई क्रिएटिविटी दिखाई जाएगी। 'किंग' एक ग्लोबल एक्शन फिल्म होगी। 

इसके अलावा अगर रिपोर्ट की मानें, तो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले शाह रुख खान भारी भरकम निवेश करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो फिलहाल प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। 

दक्षिण राज्य से आएंगे स्टंट एक्सपर्ट

'किंग' एक किंग साइज फिल्म होगी। इस मूवी में एक्शन के गुर सिखाने के लिए दक्षिण राज्य से एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई जाएगी। सिद्धार्थ आनंद फिल्म के सीन ऐसे शूट करना चाहते हैं कि उसमें रियल एक्शन कभी दिखे और वीएफएक्स का भी कमाल हो।

यह भी पढ़ें: फाइटर' के विलेन से हुई राजकुमार राव की तुलना, प्लास्टिक सर्जरी के रूमर्स के बीच नया लुक देख भैचक्के हुए फैंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।