विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan का नाम सुनते ही शाह रुख खान ने झटपट साइन की थी ये बड़ी फिल्म, बाद में 'किंग' के उड़े थे होश

Published: Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM (GMT+05:30)

Amitabh Bachchan- Shah Rukh Khan अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका कोई नहीं छोड़ना चाहता। शाह रुख खान ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन के चक्कर में साइन की बड़ी फिल्म बाद में उदास हुए शाह रुख / फोटो- Dainik Jagrn Graphic
अमिताभ बच्चन के चक्कर में साइन की बड़ी फिल्म बाद में उदास हुए शाह रुख / फोटो- Dainik Jagrn Graphic

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन के चक्कर में शाह रुख खान ने साइन की थी फिल्म
  2. राकेश रोशन से उदास होकर शाह रुख ने कही थी ये बात
  3. शाह रुख खान को बाद में होना पड़ा था निराश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा एक्टर हो, जो एक बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर आने हाथ से जाने दे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान का नाम भी शुमार है।

टीवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले शाह रुख खान के पास आज भले ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हों, लेकिन एक समय एक नए अभिनेता के तौर पर उनके मन में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का भयंकर उत्साह था।

एक ऐसा ही किस्सा है 1993 का जब शाह रुख खान ने अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही फिल्म साइन कर दी थी। हालांकि, बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से शाह रुख खान एक बहुत ही बड़े असमंजस में फंस गए थे और उन्हें राकेश रोशन ने समझाया था। क्या है ये पूरी कहानी चलिए जानते हैं।

अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही शाह रुख ने साइन की थी फिल्म

शाह रुख खान ने अपने करियर की शुरुआत में कई मल्टीस्टारर फिल्में की हैं, जिनमें उनसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारों ने काम किया है। इन्हीं में से एक फिल्म है 5 फरवरी 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'किंग अंकल'। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ से लेकर अनु अग्रवाल और नगमा जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day: धर्म, परिवार और रुतबा..., शाह रुख-गौरी की लव स्टोरी में थे कई दुश्मन, SRK ने बेले खूब पापड़

किंग अंकल में शाह रुख खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस मूवी में जैकी श्रॉफ के छोटे भाई 'अनिल बंसल' का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाह रुख खान ने ये फिल्म सिर्फ अमिताभ बच्चन की वजह से साइन की थी। फिल्म के निर्देशन की कमान राकेश रोशन ने संभाली थी।

शाह रुख खान को लगा था गहरा झटका

राकेश रोशन की किंग अंकल भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है, तो इसे बड़े चाव से देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'किंग अंकल' के लिए जैकी श्रॉफ पहली च्वाइस नहीं थे।

इस फिल्म में राकेश रोशन अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उस समय अमिताभ बच्चन थोड़ा फिल्मों से ब्रेक लेने का मन बना रहे थे, इसलिए उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बने से मना कर दिया था। अमिताभ बच्चन ही वह शख्स थे, जिन्होंने राकेश रोशन को 'किंग अंकल' के लिए जैकी श्रॉफ के नाम का सुझाव दिया था।

हालांकि, जब शाह रुख खान को ये पता लगा कि जिन बिग बी की वजह से उन्होंने ये फिल्म साइन की है, उन्होंने ही फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, तो वह काफी उदास हो गए थे और उन्होंने राकेश रोशन से ये कह दिया था कि वह किसी और को उनके वाले रोल में कास्ट कर लें।

राकेश रोशन ने शाह रुख खान को समझाई थी ये बात

शाह रुख खान 'किंग अंकल' से अपने कदम पीछे लेते, उससे पहले ही राकेश रोशन ने उन्हें समझाते हुए कहा कि मैं इस फिल्म में किसी और को कास्ट कर सकता हूं, लेकिन चाहता हूं कि इस किरदार को तुम ही निभाओ। जिस तरह से राकेश रोशन ने उस वक्त शाह रुख खान पर कॉन्फिडेंस दिखाया, उसे देखकर किंग खान ऋतिक रोशन के पिता की फिल्म में काम करने से इनकार नहीं कर सके।

आपको बता दें कि शाह रुख खान और राकेश रोशन की पहली मुलाकात अमिताभ बच्चन की ही एक पार्टी में हुई थी। एक्टर विवेक वासवानी ने इस पार्टी में राकेश रोशन से शाह रुख खान की मुलाकात करवाई थी।

राकेश रोशन ने शाह रुख खान का टीवी शो फौजी पहले से ही देखा हुआ था,ऐसे में जब वह पार्टी में किंग खान से मिले, तो उन्होंने बादशाह को अपनी फिल्म 'किंग अंकल' ऑफर की। विवेक वासवानी ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका अदा की थी। 'किंग अंकल' में इनके अलावा परेश रावल, देवेन वर्मा, दलीप ताहिल भी अहम भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की 'सासू मां' के चलते Mahira Khan को मिली थी 'रईस', एक्ट्रेस ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।