विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद उड़ी SRK की धज्जियां, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए

Published: Sun, 11 Aug 2024 04:05 PM (IST)

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते ...और पढ़ें

शाह रुख खान. फोटो क्रेडिट - एसआरके फैन क्लब
शाह रुख खान. फोटो क्रेडिट - एसआरके फैन क्लब

HighLights

  1. शाह रुख खान को मिला पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड
  2. सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए किंग खान
  3. सिनेमा में योगदान के लिए मिला सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर की मशहूर पर्सनालिटीज में शामिल शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को हाल ही में पार्डो अल्ला कैरिएरा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को पाने वाले वह पहले इंडियन सेलिब्रिटी हैं। जैसे ही लोनार्को फिल्म फेस्टिवल से किंग खान की फोटो और वीडियो सामने आए, उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

शाह रुख खान को मिली बधाइयां

शाह रुख खान को सोशल मीडिया पर फैंस ने ढेर सारी बधाई दी हैं। पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड रिसीव करने के बाद किंग खान ने दिल छूने वाली स्पीच दी। किंग खान वैसे भी अपनी वोकल स्किल्स के लिए खासे मशहूर हैं। उन्होंने अपनी स्पीच में स्वीकार किया कि इस अवॉर्ड का नाम बोलने में उन्हें तकलीफ हो रही है। उन्होंने स्विट्रलैंड की जनता को नमस्कार और धन्यवाद तक कहा। इसके बावजूद किंग खान किसी बात को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, कमाल की स्पीच देकर जीता दिल

ट्रोल हुए किंग खान

जिस किंग खान की अब तक फैंस तारीफ कर रहे थे, उसी किंग खान की उन्होंने सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ाई हैं। दरअसल, लोनार्को फिल्म फेस्टिवल से शाह रुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें किंग खान फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे होते हैं कि तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति फ्रेम में आ जाता है। जो बात यूजर्स को नहीं अच्छी लगी, वह ये कि उन्होंने प्यार से बोलने की बजाय धक्का दिया।

फैंस हुए नाराज

शाह रुख खान के फैंस ने इस बात के लिए नाराजगी जाहिर की है। एक ने लिखा, 'हमेशा से पता था कि ये अच्छा इंसान नहीं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'इनको शर्म आनी चाहिए।'

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan से पहले फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन को ऑफर की थी Don, कहानी लिखते-लिखते क्यों बदल लिया था मन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।