Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देवदास' के सेट पर असली शराब पीते थे Shah Rukh Khan, मना करने पर दिया था ऐसा जवाब, हैरान रह गया था को-स्टार

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 02:58 PM (IST)

    Shah Rukh Khan ने साल 2002 में संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म देवदास में काम किया था। फिल्म में अभिनेता को कई सीन्स में शराब में डूबे हुए देखा गया ...और पढ़ें

    देवदास के लिए शाह रुख ने पी असली शराब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    देवदास के लिए शाह रुख ने पी असली शराब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. देवदास में पहली बार शाह रुख ने भंसाली संग किया था काम
    2. ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए थे शाह रुख खान
    3. शाह रुख खान के कई डायलॉग्स हुए थे मशहूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास (Devdas 2002) में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी। इस आइकॉनिक फिल्म में शाह रुख ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो प्यार न मिलने पर शराब में डूब जाता है।

    फिल्म में आपने शाह रुख खान को कई बार हाथ में शराब लिए नशे में धुत देखा होगा, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि शूट के वक्त वाकई SRK शराब पिया करते थे। जी हां, देवदास के सेट पर शूट के दौरान शाह रुख असल में रम पिया करते थे। इस बात का खुलासा उनके को-स्टार ने किया है।

    सेट पर शराब पीते थे शाह रुख

    देवदास में धरमदास बने टीकू सुल्तानिया (Tiku Sultania) ने एक हालिया इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। टीकू ने बताया कि फिल्म के सीन्स के लिए शाह रुख असल में रम पिया करते थे, ताकि उनका किरदार असली लगे। बकौल अभिनेता, 

    हम चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय शूटिंग कर रहे थे और और वह (शाह रुख) एक के बाद एक रम के शॉट्स ले रहे थे। मैंने कहा, 'आप यह क्या कर रहे हैं?' हमें बस एक्टिंग करनी है।' शाह रुख ने कहा, 'सर एक्टिंग तो हो जाएगी। आंखों में शराब दिखती है ना, उसका क्या।'

    यह भी पढ़ें- What! एकदम नकली हैं शाह रुख की 'डंकी' के इतने सारे सीन्स, राजकुमार हिरानी ने VFX से लगाया तिकड़म, अब खुली पोल

    खबरें और भी

    शाह रुख की तारीफ में क्या बोले अभिनेता?

    टीकू ने शाह रुख खान के इस अंदाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह किस तरह अपने किरदार में ढल जाया करते थे। अभिनेता ने कहा-

    यह शानदार बात है। आंख में शराब दिखनी चाहिए ना। शराबी का एक्ट कर लेंगे पर वों आंखों में नहीं दिखेगी शराब तो कैसा होगा। 

    देवदास को क्लासिक कल्ट मानी गई है। शराब पर बेस्ड शाह रुख खान के कई डायलॉग्स मशहूर हुए थे, जिसमें 'कौन कंबख्त बर्दाश्त करने के लिए पीता है', 'पारो ने कहा शराब छोड़ दो' समेत कई डायलॉग्स सदाबहार बन गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- IPL में शाह रुख के साथ KKR का मैच देखना जूही चावला के लिए है सिरदर्द, टीम की हार पर एक्टर कर देते हैं हद पार