यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर ‘जवान’ फिल्म में Shah Rukh Khan की जगह Salman Khan होते, तो क्या फिल्म को मिलती सफलता?
शाह रुख खान ने 2023 में पठान और जवान जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। जवान में उनके डबल रोल आजाद और विक्रम राठौर को काफी सराहा गया। अब सवाल य ...और पढ़ें

HighLights
- जवान में क्या शाह रुख की जगह ले सकते थे सलमान खान
- सलमान की सिकंदर को नहीं मिली बड़ी साल सफलता
- क्या जवान के लिए सही साबित होते सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ओटीटी पर उनकी पुरानी फिल्मों को भी दर्शकों का प्यार मिलता है। वहीं, जब वह बड़े पर्दे पर आते हैं, तो उनकी मूवीज के सामने किसी और पिक्चर का खड़ा हो पाना मुश्किल हो जाता है। 25 जनवरी, 2023 को उनकी पठान फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे। खलनायक के रोल में जॉन ने बड़े पर्दे पर शाह रुख के किरदार पर भी भारी पड़ते नजर आए थे।
शाह रुख खान साल 2024 में बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने 2023 में तीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर एक तरफा राज किया था। पठान के बाद उनकी जवान फिल्म को भी सिनेमा लवर्स का प्यार मिला था। कमाई के मामले ने इस मूवी ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे।
क्या जवान फिल्म में सलमान बैठते फिट?
शाह रुख खान ने जवान फिल्म में डबल रोल की भूमिका निभाई थी। सवाल खड़ा होता है कि उनका आजाद और विक्रम राठौर का किरदार सलमान खान अच्छे से निभा सकते थे या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
.jpg)
ये भी पढ़ें- 'आमिर और Shah rukh तो मेहनती हैं पर Salman सिर्फ....', Kajol का ये मजाक कहीं तोड़ न दे सिकंदर एक्टर का दिल?
एटली के निर्देशन में बनी जवान फिल्म में शाह रुख के काम की खूब सराहना की गई। अगर बात सलमान खान की करें, तो वह भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं और दबंग और टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्शन के मामले में सलमान भी किसी से पीछे नहीं है। बात स्टंट की हो या फिर मारधाड़ वाले सीन्स की वह हर फिल्म में इस तरह के किरदार निभा चुके हैं।
खबरें और भी
सिकंदर बनकर नहीं चला पाए सलमान खान जादू
साल 2025 में सलमान खान ने सिकंदर से बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को जरूर पार किया, लेकिन इसके बाद भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। सलमान के स्टारडम के हिसाब से फिल्म की कमाई कम से कम 200 करोड़ के पार होनी चाहिए थी।
.jpg)
शाह रुख खान ने जिस तरह से फिल्म में एक्शन और दमदार सीन निभाया, उसमें वह पूरी तरह से फिट बैठते हैं। अगर सलमान को वह रोल ऑफर होता, तो उसमें उनके मुताबिक कुछ बदाव किए जाते। दरअसल, बॉलीवुड के गलियारों में सलमान के बारे में यह चर्चा अक्सर चलती है कि वो मूवी की स्क्रिप्ट में अपने हिसाब से बदलाव करते हैं और जब किसी किरदार से पूरी तरह से प्रभावित होते हैं, तो ही काम करते हैं। पठान में सलमान का कैमियो जरूर चर्चा में आया था। खैर, जवान के लिए शाह रुख को ही परफेक्ट हीरो माना जा सकता है।