यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan के इस गाने में शाह रुख खान ने पहनी इतनी महंगी शर्ट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Shah Rukh Khan Jawan शाह रुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म जवान का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पठान की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर एटली की ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान ने पहनी इतनी महंगी शर्ट
- जवान के इस लेटेस्ट सॉन्ग में आए नजर
- इस दिन रिलीज होगी एटली की जवान
नई दिल्ली जेएनएन: 'पठान' की अपार सफलता के बाद हर कोई शाह रुख खान की 'जवान' के लिए रेडी बैठा है। फिल्म के गाने और प्रीव्यू ट्रेलर ने फैंस का एक्साइटमेंट का लेवल काफी हाई कर रखा है। हाल ही में जवान का रोमांटिक गाना 'चलेया' रिलीज हुआ है, जो फिलहाल फैंस की जुबान पर बना है।
लेकिन इस गाने से ज्यादा चर्चा का विषय शाह रुख की वह शर्ट बनी हुई है, जो उन्होंने इस सॉन्ग में पहन रखी है। किंग खान की इस शर्ट की कीमत को जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।
बेशकीमती है शाह रुख खान की ये शर्ट
हाल ही में अरिजीत सिंह की करिश्माई आवाज में 'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही ये गाना हर तरफ छा रहा है। इस गाने के बोल के साथ-साथ शाह रुख खान के जरिए पहनीं गईं एक से बढ़कर एक हाफ शर्ट की चर्चा भी काफी हो रही है।
.jpg)
उनमें से एक ब्लैक प्रिंटेट शर्ट की कीमत काफी ज्यादा है। दरअसल 'चलेया' सॉन्ग में शाह रुख खान ने जो शर्ट पहन रखी है, वो अमीरी कंपनी की है। गूगल पर अमीरी ब्रांड की इस पेगासस-प्रिंट बॉलिंग शर्ट की कीमत पता करने पर पाएंगे कि ये शर्ट करीब 1407 अमेरिकी डॉलर के प्राइज की है।
.jpg)
भारतीय मुद्रा के अनुसार इस शर्ट वैल्यू 1 लाख 16 हजार 864 रुपये बनती है। इससे ये साफ होता है कि आखिर क्यों किंग खान की इस शर्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं फैंस भी शाह रुख की इस शर्ट की कीमत जानकर यकीनन हैरान हो रहे हैं।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी 'जवान'
शाह रुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए इस साल की धमाकेदार शुरुआत की है। इसके बाद अब 'जवान' के जरिए वह एक और नया इतिहास लिखने की तैयारी कर रहे हैं। किंग खान की जवान आने वाले 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाह रुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं।