Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे Shah Rukh Khan, रिहर्सल के लिए पहुंचे जामनगर

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 07:36 PM (IST)

    Shah Rukh Khan अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में अंबानी और मर्चेंट ...और पढ़ें

    शाह रुख खान वीडियो (Photo Credit Instagram)
    शाह रुख खान वीडियो (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Shah Rukh Khan: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एक बार फिर शहनाई बजने जा रही हैं। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले इस कपल के अगले महीने प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में अंबानी और मर्चेंट परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी है।

    लगातार इस कपल की शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर अपडेट भी सामने आ रहे हैं। बीते दिनों खबर थी कि अनंत और राधिका की शादी में कई सिंगर परफॉर्म करेंगे। तो वहीं अब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक अपडेट सामने आया है।  

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani Wedding: अनंत अबानी की शादी में लगेगा इंटरनेशनल तड़का, गेस्ट लिस्ट में ये विदेशी मेहमान?

    शाह रुख खान करेंगे परफॉर्म

    शादी से पहले अनंत और  राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। जो कि  1 मार्च से शुरू होने जा रहा है। करीब 3 से 4 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होगा। इस फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे, जिसमें से एक शाह रुख खान भी हैं। अब न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  अनंत अंबानी (Anant Ambani) के प्री-वेडिंग फंक्शन में शाह रुख खान के परफॉर्म करने की खबर है, जिसकी रिहर्सल के लिए वह जामनगर पहुंचे।

    सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ जामनगर एयरपोर्ट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद से चर्चा तेज हो गई है कि शाह रुख खान डांस रिहर्सल के लिए यहां पहुंचे है।

    खबरें और भी

    आलिया और रणबीर भी करेंगे डांस

    शाह रुख खान के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के भी डांस करने की खबर है। बीते दिनों ये कपल भी जामनगर डांस  रिहर्सल करने पहुंचा था। अंबानी फैन पेज ने वीडियो साझा किया था, जिसमें दोनों अंबानी के जामनगर स्थित फार्म हाउस में नजर आए थे। कहा जा रहा है कि ये कपल इस शादी में सबसे शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।

    जुलाई में होगी शादी

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani और Radhika की शादी में परफॉर्म करेंगे Alia-Ranbir, डांस रिहर्सल के लिए पहुंचे थे जामनगर

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले दोनों का प्री-वेडिंग फंक्शन का ग्रैंड सेलिब्रेशन होने जा रहा है। इस समारोह में कई वैश्विक मेहमानों के आने की उम्मीद भी है।