Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दक्षिण के दर्शक हिंदी फिल्मों को नहीं करते स्वीकार- वक्तव्य पर Shahid Kapoor ने दी सफाई, किया यह ट्वीट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 08:31 PM (GMT+05:30)

    Shahid Kapoor On South Audience शाहिद कपूर फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। अब उन्होंने दक्षिण के दर्शकों को लेकर दिए वक ...और पढ़ें

    Shahid Kapoor On South Audience, Shahid Kapoor news
    Shahid Kapoor On South Audience, Shahid Kapoor news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor On South Audience: फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में एक बयान दिया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण के दर्शक हिंदी फिल्मों को स्वीकार नहीं करते। अब उन्होंने एक ट्वीट में इस पर सफाई दी है। गौरतलब है कि लोगों को शाहिद कपूर का यह कमेंट पसंद नहीं आया था।

    शाहिद कपूर ने फैंस से आस्क मी एनीथिंग सेशन कब किया है?

    शाहिद कपूर ने शुक्रवार को फैंस से आस्क मी एनीथिंग सेशन किया है। इसके माध्यम से अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ब्लडी डैडी' का ट्विटर पर प्रमोशन कर रहे थे। इसी दौरान, उन्होंने कई प्रश्नों का उत्तर दिया है। इसी में से एक प्रश्न उनके दक्षिण के दर्शकों को लेकर की गई टिप्पणी पर था। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। शाहिद कपूर से पूछा गया था,

    "सर आपने कहा था कि दक्षिण के दर्शक हिंदी फिल्में नहीं देखते। आप ऐसा क्यों सोचते हैं। हम अगर फिल्में अच्छी है तो देखते हैं। हमें आपकी फिल्में भी पसंद आती हैं।"

    इस पर शाहिद कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

    "मुझे दक्षिण भारत की फिल्में पसंद है। खास करके लॉकडाउन में मैंने कई फिल्में देखी है। मेरा सुझाव यह है कि सिनेमा यूनिवर्सल है। भारतीय आर्ट और कलाकारों में कोई बाउंड्री नहीं होना चाहिए। इसके लिए आभार और मैं आपसे प्यार करता हूं।"

    इसके पहले शाहिद कपूर ने दक्षिण के दर्शकों से निवेदन किया था कि वह हिंदी फिल्में देखें। उन्होंने एक वक्तव्य में कहा था,

    "मुझे नहीं लगता है कि हमें कोई लाइन खींचने की जरूरत है। मैं यह कहना चाहता हूं कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के दर्शक भी हिंदी फिल्म भी देखें क्योंकि हिंदी दर्शक दिल खोलकर आपकी फिल्म एक्सेप्ट कर रही है तो आप भी हमारी फिल्म एक्सेप्ट करो तो ही तो सिनेमा ग्रो करेगा तो खुला दिल होना चाहिए। वह एक्सेप्टेंस होनी चाहिए और हर तरफ से होनी चाहिए।"

    शाहिद कपूर की हाल ही में कौन-सी फिल्म रिलीज हुई थी?

    शाहिद कपूर की हाल ही में फिल्म ब्लडी डैडी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

    खबरें और भी