Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करीना से री-यूनियन के बाद Shahid Kapoor ने किया 'मौजा ही मौजा', फैंस ने बताई एनर्जी की वजह

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 02:21 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आईफा अवॉर्ड्स में एक्टर को करीना कपूर के साथ देखा गया। दोन ...और पढ़ें

    करीना से मुलाकात के बाद शाहिद कपूर ने किया डांस (Photo Credit- Instagram)
    करीना से मुलाकात के बाद शाहिद कपूर ने किया डांस (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. शाहिद कपूर ने आईफा अवॉर्ड में करीना से मुलाकात की
    2. बेबो के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
    3. शाहिद का मौजा ही मौजा गाने पर डांस का वीडियो भी चर्चा में आ गया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और करीना कपूर को लंबे समय के बाद आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ने ही, एक-दूसरे के साथ प्यार से बात करते नजर आए। जब वी मेट फिल्म की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान करीना ने शाहिद को गले लगाया और सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया।   

    शाहिद ने किया मौजा ही मौजा पर डांस

    अभिनेता शाहिद कपूर ने करीना से मुलाकात के बाद मौजा ही मौजा गाने पर दमदार स्टेज परफॉर्मेंस दी। आईफा के आधिकारिक अकाउंट पर एक्टर की वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें अभिनेता का अलग अवतार देखने को मिला। उनकी एनर्जी की तारीफ प्रशंसकों ने खूब की। बता दें कि यह गाना करीना और शाहिद की फिल्म जब वी मेट का ही है और इसे मशहूर सिंगर मीका सिंह ने गाया है। 

    यूजर्स को एक बात की कमी हुई महसूस

    इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। ज्यादातर यूजर्स ने उनके डांस की तारीफ की, लेकिन लोगों को स्टेज पर करीना कपूर की कमी जरूर महसूस हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बेहद अच्छा होता अगर करीना भी शाहिद के साथ डांस करती।' दूसरे ने प्रतिक्रिया दी कि 'करीना के साथ परफॉर्म करना चाहिए था।'

    ये भी पढ़ें- 'घर पर आज झगड़ा होगा...' Kareena Kapoor ने Shahid को लगाया गले तो मुनव्वर फारूकी ने ली चुटकी

    Photo Credit- Instagram

    मौजा ही मोजा गाने पर परफॉर्म करते हुए शाहिद की एनर्जी का लेवल जबरदस्त नजर आया। इस पर बात करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'करीना सामने बैठी है, तो एनर्जी तो आएगी ही।' अन्य यूजर्स भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं लगातार देते नजर आ रहे हैं। 

    खबरें और भी

    करीना से मुलाकात पर क्या बोले शाहिद कपूर?

    इसके बाद IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स में शाहिद से बेबो संग उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किया गया। इस पर एक्टर ने कहा, 'हमारे लिए ये कोई नई बात बिल्कुल भी नहीं है। आज स्टेज पर मिले हैं और इससे पहले इधर-उधर अक्सर मुलाकात होती रहती है, लेकिन यह लोगों को पसंद आया है, तो अच्छी बात है।' 

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    करीना और शाहिद के बारे में बता दें कि दोनों बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल रह चुके हैं। दोनों ने फिदा, चुप चुप के और जब वी मेट जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों का नाम एक-दूसरे से जोड़कर भी देखा जा चुका है।

    ये भी पढ़ें- जब Kareena Kapoor से ब्रेकअप के बाद Shahid Kapoor ने निकाली थी भड़ास, एक्स गर्लफ्रेंड को बुलाया था भैंस?