Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deva में Shahid Kapoor के किलर लुक्स को देख उड़े फैंस के होश, Big B के साथ निकला बड़ा कनेक्शन

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 07:15 PM (GMT+05:30)

    शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। मेकर्स भी लगातार अपडेट्स शेयर कके इस बरकरार बनाए हुए हैं। देवा के नए पो ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन से क्या जोड़ा जा रहा कनेक्शन (Photo: Instagram)
    अमिताभ बच्चन से क्या जोड़ा जा रहा कनेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगी देवा?
    2. लीड रोल में नजर आएंगे शाहिद
    3. सामने आया एक्टर का फर्स्ट लुक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा काफी समय से अटकी हुई थी। अब फाइनली इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। बुधवार को शाहिद कपूर ने अपना पहला मोशन पोस्टर जारी किया।

    इसे रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने बनाया है। शेयर किए गए पोस्टर में शाहिद कपूर को रॉ एजेंट के लुक में देखा जा सकता है जिसकी वजह से फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

    फैंस को पोस्टर में दिखा अमिताभ बच्चन कनेक्शन

    हालांकि एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिलेशन है। फैंस दोनों एक्टर के बीच रिलेशन निकाल रहे हैं। पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक अमिताभ बच्चन की फेमस फिल्म दीवार के लुक से प्रेरित नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में मर्जी च मालिक इसमें एक अलग ही वाइब जोड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor और Kareena Kapoor की सालों बाद इस फोटो ने दिलाई Jab We Met की याद, इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    क्या है फिल्म की रिलीज डेट?

    पहले ये फिल्म 14 फरवरी,  2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 31 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। शाहिद कपूर ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, सिट एंड लोड, 31 जनवरी को आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। पोस्टर में शाहिद कपूर का बहुत ही इंटेंस लुक नजर आ रहा है। वो दांतों में सिगरेट दबाए हुए हैं और लाल कलर का चश्मा लगाया हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे शाहिद

    फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है। ये उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रवेश राणा और कुब्रा सैत ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक शानदार लेकिन साहसी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: Box Office की बड़े बजट की फिल्में जिन्हें कभी नहीं किया गया रिलीज, बजट बना मुख्य वजह?