Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Park में रणबीर कपूर के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' भी तोड़ेंगे दुश्मनों की टांग? शाहिद ने किया ये खुलासा

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:17 PM (IST)

    Shahid Kapoor React On Animal Park शाहिद कपूर और रणबीर कपूर दोनों ही संदीप रेड्डी वांगा की दो अलग फिल्मों कबीर सिंह और एनिमल में अपने अभिनय का दम दिखा ...और पढ़ें

    Animal Park में रणबीर कपूर के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' भी तोड़ेंगे दुश्मनों की टांग? Photo - Instagram
    Animal Park में रणबीर कपूर के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' भी तोड़ेंगे दुश्मनों की टांग? Photo - Instagram

    HighLights

    1. एनिमल पार्क के लिए साथ आएंगे रणबीर कपूर-शाहिद कपूर?
    2. कबीर सिंह और रणविजय मिलकर छुड़ाएंगे दुश्मनों के छक्के
    3. शाहिद कपूर ने 'एनिमल पार्क' का हिस्सा बनने पर दिया रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Park: रणबीर कपूर ने बीते साल अपनी फिल्म 'एनिमल' से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर मचाया था, जिसमें कई बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी। वर्ल्डवाइड एनिमल ने 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

    फिल्म की रिलीज के साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' के सीक्वल पर मुहर लगाते हुए लास्ट में इसकी एक झलक भी थिएटर में ही शेयर की थी। 'एनिमल पार्क' को लेकर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपडेट दिया था।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि एनिमल पार्क में रणविजय (Ranbir Kapoor)और कबीर सिंह (Shahid Kapoor)मिलकर दुश्मनों का खात्मा कर सकते हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में ये क्लियर कर ही दिया कि वह संदीप रेड्डी वांगा की इस मूवी का हिस्सा हैं या नहीं।

    'एनिमल पार्क' में दिखेंगे रणबीर कपूर-शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म वैलेंटाइन वीक के खास मौके 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Animal Park: आगे बढ़ा एनिमल पार्क का काम, गीतांजलि और रणविजय के डोमेस्टिक वायलेंस से लेकर जानें क्या होगा नया?

    इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही जब शाहिद कपूर से ये पूछा गया कि क्या किसी भी तरह से ये मुमकिन है कि संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल पार्क' में 'रणविजय' और 'कबीर सिंह' साथ आ सके, तो इसका जवाब देते हुए शाहिद कपूर ने कहा,

    "एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के साथ आने की उम्मीद बहुत ही कम है, लेकिन कुछ चीजें दर्शकों के लिए बेहद एक्साइटमेंट पैदा करने वाली होती हैं। सच में...ये मेरे हाथ में नहीं है और ये बिल्कुल भी आसान नहीं हैं। इन दोनों की ही दुनिया एक-दूसरे से काफी अलग है"।

    क्या ये होना प्रैक्टिकली मुमकिन है- शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर ऐसा कुछ होता है, तो ये बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन प्रैक्टिकली क्या ऐसा होना मुमकिन है। क्या हम ऐसा कर सकते हैं, कौन कहानी लिखेगा और ये सब कब होगा, बहुत सी चीजों के पीछे कई प्रैक्टिकल चीजे हैं"।

    आपको बता दें कि शाहिद कपूर कियारा आडवाणी के बाद पहली बार दिनेश विजन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन संग रोमांस करते हुए दिखाई देंगे, जो मूवी में एक रोबोट बनी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह कर रहे हैं"।

    यह भी पढ़ें: Animal की सक्सेस पार्टी में रश्मिका-तृप्ति ने लूटी महफिल, रणबीर कपूर ने बताया फिल्म की सक्सेस के पीछे है किसका हाथ