Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    32 साल पुरानी Italian ट्यून से कॉपी किया गया Cocktail 2 का गाना? Mashooqa पर उठे सवाल

    Updated: Wed, 20 May 2026 03:17 PM (IST)

    मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'कॉकटेल 2' का गाना 'माशूका' 1993 के एक इतालवी गाने से कॉपी होने के आरोपों में घिर गया है। हालांकि, कुछ यूजर्स इसे चोरी नहीं बल् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का एक और रोमांटिक और पेपी सॉन्ग रिलीज किया है। इसका नाम 'माशूका' (Mashooqa) है। इस गाने में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सैनन की केमिस्ट्री काफी मजेदार है और गाना रिलीज होते ही ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

    हालांकि गाना आते ही कंट्रोवर्सी का शिकार हो गया। एक तरफ जहां कुछ इंटरनेट यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ को ये गाना 1993 के एक इतालवी सॉन्ग' Se So Arrubate A Nonna से कॉपी किया हुआ लगा। लोगों ने धुन की नकल करने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें- Madhubala का रोल हाथ से निकलने के बाद इस एक्ट्रेस बायोपिक करना चाहती हैं Kriti Sanon, बताया सबसे 'बुद्धिमान'

    32 साल पुराने गाने से मैच हो रही धुन

    हाल ही में एक रेडिट यूजर ने माशूका फिल्म के कुछ क्लिप 1993 के गाने के साथ शेयर किए और दोनों गानों की धुनों में चौंकाने वाली समानताएं देखने को मिलीं। जल्द ही, कई अन्य यूजर्स इस चर्चा में शामिल हो गए और कहने लगे कि दोनों का संगीत लगभग एक जैसा है।

    Shahid (17)

    एक यूजर ने कमेंट किया,"प्रीतम द्वारा कॉपी किए जाने के बाद भी यह गाना उतना मजेदार नहीं लग रहा।" दूसरे ने लिखा,"बॉलीवुड फिर से कॉपी कर रहा है?" जबकि तीसरे ने कहा, "बिल्कुल एक जैसा लगता है।" एक यूजर ने मजाक में यह भी कहा, "प्रीतम कॉपी करना बंद नहीं कर सकता, हा हा।"

    खबरें और भी

    MASHOOQA BY PRITAM COPIED FROM SE SO ARRUBATA (1993)
    by u/Main-hoon-don in BollyBlindsNGossip

    यूजर्स ने किया प्रीतम का बचाव

    हालांकि, कुछ यूजर्स ने म्यूजिशियन का बचाव किया और तर्क दिया कि यह गाना सीधे नकल करने के बजाय सैंपलिंग किया गया है। एक रेडिट यूजर ने समझाया, “इसे सैंपलिंग कहते हैं, चोरी/नकल नहीं। इसमें आप गाने की मुख्य धुन लेते हैं और उस पर दूसरे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की धुनें जोड़कर बोल बदल देते हैं। संगीत जगत में यह एक बहुत ही लोकप्रिय तरीका है। पिटबुल, टेलर स्विफ्ट, कान्ये और कई अन्य कलाकार भी गानों में सैंपलिंग का इस्तेमाल करते हैं।”

    ओरिजनल गाना से सो अर्रुबाते ए नोना, इतालवी जोड़ी बिबी और कोको का एक कॉमेडिक नेपोलिटन ट्रैक है। इसे 1993 में उनके एल्बम ले ओरिजिनी वॉल्यूम 2 के हिस्से के रूप में रिलीज किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan के किनारा करने के बाद Varun Dhawan भी 'नो एंट्री 2' से हुए रिप्लेस? कास्टिंग को लेकर फंसा पेंच