Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deva First Look: 'देवा' में दिखेगा Shahid Kapoor का दम, दशहरा पर एक्टर ने नई फिल्म को लेकर किया बड़ा एलान

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 12:07 PM (IST)

    Shahid Kapoor As Deva बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की अगली फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब आज दशहरा के पावन पर्व पर शाहिद कपूर न ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'देवा' (Photo Credit-Twitter)
    शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'देवा' (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. शाहिद कपूर की अगली फिल्म का नाम 'देवा'
    2. एक्शन अवतार में नजर आएंगे शाहिद
    3. जानिए कब रिलीज होगी शाहिद की 'देवा'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शाहिद कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। इस साल की शुरुआत में वेब सीरीज 'फर्जी' (Farzi) से फैंस के दिलों को जीतने वाले शाहिद की अगली फिल्म क लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही हैं।

    इस बीच अब दशहरा के पावन पर्व ने खुद शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म देवा (Deva) का एलान कर दिया है। नई फिल्म की घोषणा के साथ-साथ 'कबीर सिंह' मूवी एक्टर ने फर्स्ट लुक और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

    'देवा' मूवी में दिखेगा शाहिद कपूर का दम

    हाल ही में शाहिद कपूर ने नया लुक अपनाया है। फैंस को इस बात की भनक तो लग गई थी कि शाहिद का ये नया लुक किसी अगली फिल्म के लिए होने वाला है। अब इस शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि खुद ही कर दी है। दशहरा के दिन शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' का एलान किया है।

    इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की अहम जानकारी दी है। शाहिद के मुताबिक उनकी 'देवा' अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'देवा' के इस फर्स्ट लुक में आप देख सकते हैं कि शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    आलम ये है कि सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की 'देवा' का ये फर्स्ट लुक काफी छा रहा है और फैंस इस मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    शाहिद के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

    फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ मशहूर बी टाउन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले होगा।

    मालूम हो कि शाहिद कपूर की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है। इससे पहले शाहिद आर 'राज कुमार और बल्डी डैडी' जैसी मूवी में अपना एक्शन अवतार दिखा चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Pooja Hegde Birthday: जन्मदिन पर पूजा हेगड़े को मिला तोहफा, एक्शन थ्रिलर फिल्म में Shahid Kapoor संग आएंगी नजर