Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor के साथ 'किस' की वीडियो लीक होने पर पहली बार बोले शाहिद कपूर, कहा- पूरी तरह से टूट गया था

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 07:26 PM (IST)

    Shahid Kapoor On Kareena Kapoor Kiss अभिनेता शाहिद कपूर को हाल ही में ब्लडी डैडी और फर्जी में देखा गया है। अब उन्होंने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में क ...और पढ़ें

    Shahid Kapoor On Kareena Kapoor Kiss, Kareena Kapoor
    Shahid Kapoor On Kareena Kapoor Kiss, Kareena Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor On Kareena Kapoor Kiss: करीना कपूर और शाहिद कपूर एक-दूसरे को 2004 के दौरान डेट कर रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। दोनों का नाइट क्लब का एक वीडियो लीक हुआ था। इसमें दोनों भी एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद, काफी विवाद हुआ था। शाहिद कपूर ने अब पहली बार इस बारें में बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि जब उन्हें यह खबर मिली, तब इसके बाद, वह पूरी तरह से टूट गए थे। 

    शाहिद कपूर और करीना कपूर ने किन फिल्मों में काम किया है?

    शाहिद कपूर और करीना कपूर ने चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, जब वी मेट, फिदा जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान को डेट करने लगी और उन्हीं से शादी कर ली। वहीं, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली।

    शाहिद कपूर ने करीना कपूर और किस लीक वीडियो पर क्या कहा है?

    अब शाहिद कपूर ने मिड डे को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा,

    "उस समय मैं पूरी तरह से टूट गया था। उस समय मैं 24 साल का एक बच्चा था और जब यह घटना घटी, उसके बाद, मुझे ऐसा लगा कि किसी ने मुझसे मेरी प्राइवेसी छीन ली है और मैं इसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा था। मैं पूरी तरह से परेशान था कि क्या हो रहा है और ऐसे क्यों हो रहा है। मैं उस उम्र में काफी परेशान था। अपनी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा था। मैं एक लड़की को डेट कर रहा था। मुझको पता नहीं था कि लड़की के साथ कैसे रहते हैं। आप दोनों दो अलग जगहों से हो और आप दोनों भी कलाकार हो और ऐसा हो जाता है।"

    शाहिद कपूर के कितने बच्चे है?

    शाहिद कपूर इस क्लिप की भी जानकारी दी गई कि 3 लड़के मिड डे के कार्यालय में आए थे और ₹500 में इस क्लिप को खरीदा गया था। इस पर अभिनेता ने हंसते हुए कहा हैं कि इंटरव्यू लेने वाले ने तो ही कहीं पैसे नहीं दिए है। इस पर आगे चर्चा करते हुए वे कहते है,

    "अब आपको पता है कि यह 100% होगा। अब तो मेरी शादी हो गई है। मेरे बच्चे हो गए हैं। अब उन चीजों को लेकर किसी को कोई दिलचस्पी नहीं है। अब आप अन्य 24 वर्ष के लोगों पर फोकस करिए।"