Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shahid Kapoor को आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म को ठुकराने का है मलाल, बोले- 'मैं स्क्रिप्ट पढ़कर रो दिया था...'

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 10:19 AM (IST)

    सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Shahid Kapoor ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को नो कहा है। एक बार उन्होंने आमिर खान की एक सुपरहिट फिल्म को भी करने स ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर ने आमिर खान की फिल्म को ठुकराने का है अफसोस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शाहिद कपूर ने आमिर खान की फिल्म को ठुकराने का है अफसोस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शाहिद कपूर ने की थी आमिर खान की फिल्म को 'नो'
    2. आमिर खान की सुपरहिट मूवी को ठुकराने का शाहिद को पछतावा
    3. फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर रो दिए थे शाहिद कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Shahid Kapoor: बैकग्राउंड डांसर से सिनेमा के धुरंधर बनने तक, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने 21 साल के करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इश्क विश्क से डेब्यू करने के बाद वह नेशनल क्रश बन गए थे। फिर विवाह, उड़ता पंजाब, जब वी मेट, कमीने, हैदर, चुप चुप के और आर... राजकुमार जैसी दमदार फिल्मों में काम कर अपने अभिनय को और तराशा।

    आज यानी 25 फरवरी 2024 को शाहिद कपूर 43 साल के हो गए हैं। यूं तो उन्होंने सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उम्दा किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें एक फिल्म ठुकराने का अभी भी मलाल है और वो मूवी है आमिर खान (Aamir Khan) की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती (Rang De Basanti)।

    शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी रंग दे बसंती

    राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित रंग दे बसंती साल 2006 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। मूवी में आमिर खान के साथ शरमन जोशी, कुणाल कपूर, सिद्धार्थ और सोहा अली खान जैसे कलाकारों ने काम किया था। हालांकि, शायद ही आप जानते होंगे कि इस मूवी के लिए पहले शाहिद कपूर को कास्ट किया गया था। अभिनेता ने स्क्रिप्ट भी पढ़ ली थी, लेकिन बात नहीं बन पाई थी।

    Shahid Kapoor

    यह भी पढ़ें- जब प्रेग्नेंट Kareena Kapoor को देख Shahid Kapoor ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ एक्टर का ये बयान

    शाहिद कपूर को आमिर की फिल्म ठुकराने का पछतावा

    नेहा धूपिया के शो बीएफएफ विद वोग में शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि उन्हें आमिर खान स्टारर रंग दे बसंती ठुकराने का पछतावा है। अभिनेता ने कहा-

    मुझे फिल्म न करने का अफसोस है। वे चाहते थे कि मैं सिद्धार्थ की भूमिका निभाऊं। मैं स्क्रिप्ट पढ़ते समय रोया था और मुझे यह बहुत पसंद आई, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इसके लिए समय नहीं निकाल सका।"

    क्यों ठुकराई थी रंग दे बसंती?

    शाहिद कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि आखिर उन्होंने क्यों फिल्म को करने से मना कर दिया था। अभिनेता का कहना था कि उन्हें आखिरी मोमेंट में रंग दे बसंती से ऑफर आया था और वह उस वक्त फिल्म को लेकर समय नहीं निकाल पा रहे थे, क्योंकि उनकी दूसरी कमिटमेंट्स थीं। हालांकि, रिलीज के बाद उन्होंने फिल्म को देखा था और उन्हें बहुत पसंद भी आया था।

    खबरें और भी

    इन दिनों शाहिद कपूर अपनी हालिया फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) में कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ने बिगाड़ा शाहिद कपूर का वैलेंटाइन डे? फिल्म के चक्कर में पत्नी से रहना पड़ा दूर