यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का लेटेस्ट लुक देखकर चकराया फैंस का दिमाग, कहा, करीना से कहीं ज्यादा खूबसूरत
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी को आज बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में गिना जाता है। मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor Wife Mira Rajput Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के तौर देखा जाता है। दोनों की क्यूट जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इवेंट या फिर कहीं और स्टार कपल की एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने रहते हैं। शाहिद की तरह ही मीरा भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
मीरा राजपूत ने फिल्मों में भले ही काम न किया हो, लेकिन वह फैन फॉलोइंग और स्टाइल के मामले में वह इंडस्ट्री की बड़ी स्टार्स को टक्कर देती हैं। मीरार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
लेटेस्ट लुक ने लूटी महफिल
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। मीरा की ये स्लीवलेस ड्रेस बैक से पूरी ओपन है। वहीं उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ सी ग्रीन कलर के बीट्स से बनी हुई बेहद खास ज्वैलरी कैरी की है। उनका नेकलेस पीछे से काफी लंबा है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्रेसलेट कैरी किया है। अपने इस लुक को मीरा ने बन बनाकर कम्पलीट किया है।
फैंस ने की जमकर तारीफ
मीरा राजपूत के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी लगातार तारीफ करते दिख रहे हैं। एक ने तो कमेंट करते हुए कहा कि करीना कपूर से ज्यादा खूबसूरत। एक लिखता है, ‘कितनी खूबसूरत है।' एक ने कहा, ‘फिल्मों के लिए ट्राई करो।' मीरा का ये वीडियो अब तक काफी बार देखा जा चुका है। ऐसा पहली बार नहीं जब मीरा का कोई इतना वायरल हुआ हो।