यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहली प्रेग्नेंसी के दौरान Meera Rajput को था मिसकैरिज का खतरा, शाहिद कपूर की पत्नी ने बताया कैसा था वो पल
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) ने मीरा राजपूत (Meera Rajput) से साल 2015 में शादी की थी। इसके बाद 21 साल की उम्र में साल 2016 में मीरा ने अपने पहले बच्चे ...और पढ़ें

HighLights
- शाहिद ने कहा - घर पर ही हॉस्पिटल सेटअप कर देंगे
- बेड से उठ नहीं पा रही थीं मीरा राजपूत
- डॉक्टर ने मीशा को बताया मिरेकल बेबी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर का अपना एक अलग फैन बेस है। मीरा अक्सर अपने इंस्टा पर कई सारे स्किन रिलेटेड वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वो अकाइंड (Akind) नाम से खुद का एक स्किनकेयर ब्रांड भी चलाती हैं।
मीरा कपूर ने शाहिद कपूर से साल 2015 में शादी की थी। साल 2016 में 21 साल की उम्र में मीरा एक बच्चे की मां बन गई थीं। पर्दे पर देखने में हर किसी को लगता है कि एक्टर्स की लाइफ बड़ी ही आसान है और इसमें कोई चैलेंज नहीं आ सकता है। वहीं मीरा को भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बोलते हुए बहुत कम ही सुना होगा आपने। लेकिन हाल ही में मीरा ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी में झेली गई दिक्कतों के बारे में बात की।
शाहिद को थी मीरा राजपूत की चिंता
मीरा ने बताया कि जब वो चार महीने की प्रेग्नेंट थीं तो डॉक्टर ने उनसे कह दिया था कि वो अपना बच्चा खो सकती हैं। मीरा ने प्रखर गुप्ता को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोनोग्राफी के बाद डॉक्टर और शाहिद काफी परेशान हो गए थे। शाहिद ने उनसे कहा कि मुझे तुमसे कुछ बात करनी है लेकिन तुम लेटी रहना। इसके बाद शाहिद ने मीरा को बताया कि उनका गर्भाशय फैल गया है और उन्हें बेड रेस्ट की जरूरत है। मीरा ने बताया कि इसके बाद वो करीब ढाई महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं।

यह भी पढ़ें: सासू मां की तारीफ में Meera Kapoor ने शेयर किया पोस्ट, बोलीं- इनसे अच्छा कोई कर सकता है क्या?
इमोशनल हो गई थीं मीरा
इस वजह से उनकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित रही। मीरा अस्पताल में इस कदर परेशान हो गई थीं कि वो घर जाना चाहती थीं। शाहिद ने डॉक्टर से बात की और कहा कि वो मीरा को घर पर ही अस्पताल जैसा माहौल देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। हालांकि जब मीरा घर पहुंचीं तो फैमिली ने उन्हें सरप्राइज दिया और वो इमोशनल हो गईं। मीरा को कॉन्ट्रैक्शन शुरू हो गए।
खबरें और भी
.jpg)
हालत इतनी खराब हो गई कि मीरा को फिर अस्पताल जाना पड़ा। इसके बाद मीरा ठीक होकर घर आईं और शाहिद ने उनका घर पर ही खूब ख्याल रखा। 26 अगस्त, 2017 को मीरा ने अपने पहले बच्चे बेटी मीशा को जन्म दिया। मीशा के जन्म पर डॉक्टर ने उन्हें मिरेकल बेबी कहा।