विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहिद कपूर ने खेली खून की होली, O Romeo के खतरनाक पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस

Published: Fri, 09 Jan 2026 02:48 PM (IST)

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी 'हैदर' और 'कमीने' के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका ...और पढ़ें

ओ रोमियो के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस/ फोटो-Instagram

ओ रोमियो के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस/ फोटो-Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 सिनेप्रेमियों के लिए बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस साल सिर्फ बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं आ रही हैं, बल्कि  कुछ ऐसी मूवीज भी थिएटर्स में आएंगी, जो मेकर्स को मालामाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

धुरंधर 2 को लेकर तो फैंस के बीच पहले ही काफी उत्सुकता थी। इस बीच रॉकिंग स्टार यश भी अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' का धांसू टीजर ले आए। टॉक्सिक का बुखार अभी उतरा भी नहीं था, उससे पहले ही शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का एक ऐसा खतरनाक पोस्टर आउट हो गया है, जिसे देख धुरंधर और टॉक्सिक को थोड़ी देर के लिए आप भूल जाएंगे।

खूंखार लुक में दिखे शाहिद कपूर

कमीने और हैदर के बाद शाहिद कपूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म 'ओ रोमियो' से हैट्रिक मारने जा रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'ओ रोमियो' का पहला पोस्टर रिलीज किया है और साथ ही यह फिल्म कब आएगी इसका खुलासा भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- O’ Romeo के बीच शाहिद कपूर की एक और फिल्म इस साल होगी रिलीज? देखने को मिलेगा एकदम नया अवतार

इस पोस्टर में शाहिद कपूर का चेहरा और उनका हाथ पूरी तरह से खून में सने हुए हैं। ब्लैक रंग की शर्ट में पूरे शरीर पर टैटू गुदवाए शाहिद के इस लुक को जितनी बार आप देखेंगे, उतना ही फिल्म देखने के लिए बेसब्र हो जाएंगे। इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा, "रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो।" 

शाहिद कपूर

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी शाहिद की 'ओ रोमियो'?

शाहिद कपूर की 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' का पहला पोस्टर देख फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं। पोस्‍ट पर एक यूजर ने लिखा, "मुझे कहीं न कहीं ये महसूस होता था कि ये इंसान एक दिन सबको हैरान कर देगा। इनमें कितना टैलेंट है, इस फिल्म का इंतजार रहेगा।"

[image] - 1009977

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आर राजकुमार, कबीर सिंह और अब ओ रोमियो। ये होती है असली पारी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी वापिस आ गई है। शाहिद की वापसी का बेताबी से इंतजार है।" यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी।"

यह भी पढ़ें- Kabir Singh में शाहिद कपूर की जगह इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे संदीप रेड्डी वांगा, पहले नहीं थे श्योर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।