Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Zinda Banda: 'चेन्नई एक्सप्रेस' की लुंगी 'जवान' में लौटी, लोगों को पसंद आया किंग खान का पुराना अंदाज

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 11:38 PM (IST)

    शाहरुख के डांस मूव्स का तो हर कोई दीवाना है। उनके गानों और उनके डांस मूव्स पर पूरा फैनडम झूमता नजर आता है। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख़ ने अपने ल ...और पढ़ें

    Shahrukh khan new movie song zinda banda. Photo- Screenshot
    Shahrukh khan new movie song zinda banda. Photo- Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2013 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख का 'लुंगी डांस' खूब फेमस हुआ था। उस दौरान फैंस शाहरुख की लुंगी स्टाइल के दीवाने हो गए थे। मार्केट में लुंगी फिर एक बार ट्रेंड में आ गई थी। अब एक बार फिर शाहरुख का लुंगी प्रेम देखने को मिला है। शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का लेटेस्ट चार्टबस्टर 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ है।

    इसमें शाहरुख लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। लोग भी शाहरुख का लुंगी प्रेम समझ चुके हैं। कइयों ने तो लुंगी को शाहरुख के लकी चार्म तक बता दिया। गाने में शाहरुख के पीछे कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स हूं, उन्होंने भी लुंगी पहन रखी है। गाने में कलाकारों की एनर्जी और लार्जर देन लाइफ विजुअल्स ने गाने को और रोमांचित बना दिया है। 

    ग्लोबल म्यूजिक वर्ल्ड में गाने की धूम

    गाने का क्रेज लोगों में देखने लायक है। इस गाने को 24 घण्टे में 46 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। कम समय में इतने अधिक व्यूज लाकर गाने ने ग्लोबल म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचा दिया है। गाने का हिंदी वर्जन 50 मिलियन से अधिक व्यूज पा चुका है। तेलुगु वर्जन 5 मिलियन और तमिल वर्जन 9 मिलियन व्यूज क्रोस कर चुका है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    शाहरुख और प्रियामणि का रीयूनियन

    'जिंदा बंदा' गाने में शाहरुख के साथ प्रियामणि भी दिख रही हैं। इसे शाहरुख और प्रियामणि का रीयूनियन बताया जा रहा है। दरअसल, दोनों ने चेन्नई एक्सप्रेस के 'लुंगी डांस' गाने में साथ काम किया था। ऐसे में फैंस इनको साथ देखकर खुश हैं और दोनों का एनर्जी लेवल गाने में चार चांद लगा रहा है। 

    7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

    एटली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह हिंदी, तेलुगु और तमिल में एक साथ रिलीज की जाएगी। शाहरुख का होम प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ही फिल्म को प्रजेंट कर रहा है। शाहरुख की पत्नी गौरी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ के एक्टर विजय सेतुपति भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में विजय ने कहा था कि उन्होंने यह फिल्म केवल इसलिए की, क्योंकि इसमें शाहरुख थे। यह एक ऐसा मौका था, जिसे विजय खोना नहीं चाहते थे। विजय ने कहा कि अगर उन्हें इस फिल्म के लिए फीस नहीं दी जाती, तब भी वे इस फिल्म को जरूर करते।