यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रईस' के लुक में दिखे मूंछ वाले शाहरुख, इस वजह से नहीं कर पाए शेव
शाहरुख खान टि्वटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और हमेशा कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस से फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया जाने की बात शेयर की है और साथ ही प्लेन से अपनी एक विंटेज लुक वाली फोटो भी पोस्ट की

नई दिल्ली। शाहरुख खान टि्वटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और हमेशा कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस से फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया जाने की बात शेयर की है और साथ ही प्लेन से अपनी एक विंटेज लुक वाली फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वो मूंछ में नजर आ रहे हैं। देखिए, ये रही शाहरुख खान की वो मूंछ वाली दिलचस्प फोटो।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये मूंछ क्यों, तो आपको बता दें कि ये शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का लुक है। शाहरुख खान ने ट्वीट कर इसका जवाब भी दिया है। दरअसल उनके ट्रिमर की बैट्री खत्म हो गई थी। इस वजह से वह अब भी फिल्म 'रईस' के लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने रास्ते में रितिक रोशन के बच्चों से भी मुलाकात की। ये रहा उनका पूरा ट्वीट।

तो अब आपको पूरा माजरा समझ आ गया होगा। अब शाहरुख खान ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' के लिए बुल्गारिया की उड़ान भरी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट काजोल हैं। इसमें वरुण धवन और कृति सैनन भी दिखेंगे। शाहरुख खान के हाथ में इस वक्त 'रईस', 'दिलवाले' और 'फैन' जैसी फिल्में हैं। इनमें से 'दिलवाले' के इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

