Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाह रुख खान के को-एक्टर ने शेयर की 'सर्कस' के दिनों की अनदेखी तस्वीर, मस्ती में दिखे 'किंग खान'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 22 Oct 2021 09:20 AM (GMT+05:30)

    मकरंद और शाह रुख ने सर्कस के बाद भी कई फिल्मों में साथ में काम किया है। हाल ही में मकरंद देशपांडे ने शाह रुख खान के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की ...और पढ़ें

    मकरंद देशपांडे, शाह रुख खान, फोटो साभार: Instagram
    मकरंद देशपांडे, शाह रुख खान, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान ने अपना डेब्यू टेलीविजन से किया था। शाह रुख खान ने फौजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो दूरदर्शन के ही 'सर्कस' धारावाहिक में नजर आए। इस दौरान शाह रुख के साथ इंडस्ट्री से जुड़ी कई और हस्तियों ने भी काम किया है। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता मकरंद देशपांडे। मकरंद और शाह रुख ने सर्कस के बाद भी कई फिल्मों में साथ में काम किया है। हाल ही में मकरंद देशपांडे ने शाह रुख खान के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    मकरंद देशपांडे सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन फिलहाल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने पुराने दिनों को याद किया है। मकरंद देशपांडे ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने पुराने साथियों को भी याद किया है। इन पुराने साथियों में शाह रुख खान, आशुतोष गोवारिकर और सतीश कौल हैं। इन सभी के साथ की एक पुरानी और अनदेखी तस्वीर मकरंद ने शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Makarand Deshpande (@makaranddeshpande_v)

    मकरंद देशपांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें शाह रुख खान, मकरंद देशपांडे के गले पर लिपटे हुए हैं। तो वहीं आशुतोष गोवारिकर पीछे खड़े हैं और सतीश कौल साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मकरंद ने कैप्शन में लिखा, 'आशुतोष गोवारीकर, सतीश कौल और शाह रुख खान के साथ 'सर्कस' की शूटिंग का बहुत मजा लिया। मुझे याद नहीं है कि इस तस्वीर को किसने क्लिक किया! इसके लिए मुझे क्षमा करें। मेरी भाभी ने कुछ प्यारी तस्वीरें सुरक्षित रखी थीं, दुर्भाग्य से अब वो नहीं रहीं, एक साल पहले उनका निधन हो गया था। यह फोटो मुझे उनकी बेटी यशदा ने भेजी थी'।

    बता दें कि मकरंद देशपांडे को अब तक फिल्मों में कई अलग- अलग किरदार निभाते हुए देखा गया है। मकरंद ने शाह रुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेस' में काम किया था। इन दोनों पर फिल्माया गया गाना 'यूं ही चला चल राही' भी खूब पसंद किया गया था। वहीं बात करें 'सर्कस' के बारे में तो इस धारावाहिक में शाहरुख खान के अलावा रेणुका शहाणे भी मारिया के किरदार में थीं।

    खबरें और भी