Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Teaser Out: अजय देवगन ने 'शैतान' के टीजर के साथ दी चेतावनी, बात नहीं मानी तो घट सकती है ऐसी घटना

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 10:13 AM (IST)

    Shaitaan Teaser Out अजय देवगन साल 2024 में कई बड़ी फिल्मों के साथ दस्तक देंगे लेकिन जिस फिल्म के साथ वह सबसे पहले अपने दर्शकों के बीच आएंगे वो है शैतान ...और पढ़ें

    अजय देवगन की फिल्म शैतान का टीजर हुआ आउट / फोटो- Instagram
    अजय देवगन की फिल्म शैतान का टीजर हुआ आउट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अजय देवगन की शैतान का टीजर हुआ रिलीज
    2. 'शैतान' का टीजर खड़े कर देगा रोंगटे
    3. पहली बार आपस में लड़ेंगे अजय देवगन-आर माधवन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Teaser Out: अजय देवगन 2024 में अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाले हैं। सिंघम अगेन से लेकर रेड 2 और मैदान जैसी उनकी कई बड़ी फिल्मों का फैंस स्क्रीन पर आने का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में उनकी एक और फिल्म शामिल हो गयी है, जिसका टाइटल है 'शैतान'।

    बड़े पर्दे पर अपना दमदार एक्शन और कॉमेडी दिखा चुके बॉलीवुड सुपरस्टार शैतानी शक्तियों से अपने परिवार के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे।

    शैतान के दो पोस्टर्स के बाद इसकी पहली झलक का इंतजार कर रहे, फैंस का अब इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी फिल्म का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर फाइनली दर्शकों के सामने आ चुका है। हालांकि, 'शैतान' के इस धमाकेदार टीजर के साथ ही अजय देवगन ने फैंस को चेतावनी भी दे डाली है।

    'शैतान' का टीजर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

    अजय देवगन के साथ-साथ इस सुपरनैचुरल थ्रिलर में पहली बार आर माधवन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। 'शैतान' का एक मिनट 29 सेकंड का ये डराने वाला टीजर आपके रोंगटे तो खड़े कर ही देगा, लेकिन इसे देखने के बाद निश्चित तौर से आप अपनी कुर्सी पर कसकर बैठे रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Teaser Date: बवाल मचाने आ रहा है 'शैतान', अजय देवगन-आर माधवन की मूवी का इस दिन रिलीज होगा टीजर

    अजय देवगन-आर माधवन के टीजर की शुरुआत होती है एक राक्षस की मूर्ति के साथ, जिसमें पीछे वॉइस ओवर चलता है, जिसमें शैतान कहता है, 'कहते हैं ये पूरी दुनिया बहरी है, लेकिन सुनती सिर्फ मेरी है। काले से भी काला मैं, बहकाने का प्याला मैं, तंत्र से लेकर श्लोक का..मालिक हूं मैं नौ लोक का"।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    इसी के साथ टीजर आगे बढ़ता है और उसमें आर माधवन द्वारा पढ़ी गयी तंत्र क्रिया किस तरह से अजय देवगन और एक धार्मिक परिवार की जिंदगी में भूचाल ले आती है, ये दर्शाया गया है। एक छोटा सा टीजर निश्चित तौर पर आपको इस फिल्म को थिएटर की तरफ जरूर खींचकर लाएगा।

    अजय देवगन ने टीजर के साथ दे दी ये चेतावनी

    सुपर नैचुरल फिल्म शैतान के इस टीजर के साथ ही अजय देवगन ने अपने फैंस को चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वो पूछेगा तुमसे...एक खेल खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना"।

    आपको बता दें कि अजय देवगन और आर माधवन के बीच अच्छाई और बुराई की लड़ाई देखने को फैंस को मिलेगी। फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है, ये मूवी 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Release Date: आ रहा शैतान..., Ajay Devgn की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का एलान, डरावना पोस्टर OUT