Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh के बाद मुकेश खन्ना ने इन सुपरस्टार्स पर साधा निशाना, बताया- कौन होगा Shaktimaan के लिए परफेक्ट

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 01:50 PM (GMT+05:30)

    टीवी पर सुपरहीरो शो Shaktimaan ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो शक्तिमान पर जब से फिल्म बनाने की घोषणा हुई है ...और पढ़ें

    मुकेश खन्ना ने बताया शक्तिमान के लिए कौन होगा परफेक्ट / फोटो- Instagram
    मुकेश खन्ना ने बताया शक्तिमान के लिए कौन होगा परफेक्ट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह के बाद मुकेश खन्ना के निशाने पर आए ये सुपरस्टार्स
    2. बताया क्यों अजय से लेकर शाह रुख तक 'शक्तिमान' बनने के लिए नहीं है परफेक्ट
    3. मुकेश खन्ना ने बताया शक्तिमान के लिए कौन सा एक्टर होगा परफेक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से मुकेश खन्ना के लोकप्रिय टीवी शो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाने की बात चल रही है। खुद मुकेश खन्ना ने भी ये कन्फर्म किया था कि ये मूवी जल्द ही बड़े पर्दे पर आएगी। जब से शक्तिमान (Shaktimaan) की घोषणा हुई है, तब से ही ये खबर सामने आ रही थी कि फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

    बीते दिनों रणवीर सिंह का नाम 'शक्तिमान' के लिए सामने आने पर OG सुपरहीरो मुकेश खन्ना का गुस्सा फूट पड़ा था। अब हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह के अलावा कई और बॉलीवुड सुपरस्टार्स पर निशाना साधा है और साथ ही ये भी बताया है कि उनके इस किरदार को बड़े पर्दे पर निभाने के लिए कौन परफेक्ट होगा।

    रणवीर के बाद मुकेश खन्ना के निशाने पर आए ये सुपरस्टार्स

    इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि शक्तिमान मुकेश खन्ना ने हाल ही में Youtube चैनल डिजिटल कमेंट्री से बातचीत करते हुए कि ये पहली बार नहीं है, जब फिल्म की कास्टिंग को लेकर इंटरनेट पर कोई अफवाह उड़ी है।

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने की खबर से नाराज मुकेश खन्ना बोले- 'ऐसी फिल्में करो, जहां नग्नता दिखाने को मिले'

    मुकेश खन्ना ने ये दावा किया कि और भी एक्टर्स का नाम 'शक्तिमान' में सुपरहीरो के लिए सामने आया है, लेकिन कोई भी इस किरदार को निभाने के काबिल नहीं है, चाहे वह फिर शाह रुख खान हो अजय देवगन हो या फिर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हो। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए ये कहा कि इन सभी सितारों की दर्शकों के दिलों में एक फिक्स इमेज बनी हुई है।

    खबरें और भी

    शक्तिमान के लिए कौन सा एक्टर होगा परफेक्ट?

    जब ओरिजिनल शक्तिमान से बातचीत में ये पूछा गया कि अगर कोई सुपरस्टार्स नहीं, तो फिर सुपरहीरो का ये किरदार निभाने के लिए कौन सा एक्टर परफेक्ट है। इस सवाल का जवाब देते हुए वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा कि शक्तिमान का किरदार किसी ऐसे एक्टर को निभाना चाहिए, जो बच्चों को एक सीख दे सके।

    मुकेश खन्ना ने बताया कि उनके हिसाब से 'शक्तिमान' के रोल के लिए किसी नए एक्टर को कास्ट किया जाना चाहिए। बीते दिनों मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की न्यूड फोटो की इमेज के बाद इस यादगार किरदार को उन्हें ऑफर करने पर आपत्ति जताई थी।