Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और ऋतिक रोशन, नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए आएंगे साथ, जानिए कौन बनेगा 'रावण' और 'राम'

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 10:58 AM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन दोनों ही साल 2022 और 2023 में बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। लेकिन ये पहली बार है जब रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन किसी फिल्म के ...और पढ़ें

    Shamshera Ranbir Kapoor and hrithik roshan will work in nitesh tiwari most anticipated film ramayana. Photo Credit- Instagram
    Shamshera Ranbir Kapoor and hrithik roshan will work in nitesh tiwari most anticipated film ramayana. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor And Hrithik Roshan Work In Nitesh Tiwari Ramayana: दंगल जैसी फिल्मों में अपना दमदार निर्देशन दिखाने वाले नितेश तिवारी इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। छोटे पर तो कई निर्देशक रामायण बना चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड के मोस्ट सक्सेसफुल डायरेक्टर्स में से एक नितेश तिवारी ने जबसे अपनी फिल्म 'रामायण' की घोषणा की है, तबसे ही लोगों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स को नितेश तिवारी अपनी फिल्म में साथ में लाने वाले हैं। ये दो बड़े सुपरस्टार्स कोई और नहीं बल्कि लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर हैं।

    पहली बार दिखेगी रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन की जोड़ी

    ये पहली बार है जब बड़े परदे पर दो हार्ट थ्रोब रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन की जोड़ी एक ही फिल्म में नजर आने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म 2023 के मिड मे फ्लोर पर जाएगी। हालांकि अब तक फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर ऑफिशियल घोषणा होना अभी बाकी है। उनके सूत्रों की माने तो, 'रामायण अब तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म होगी, जिसमें आज के दो बड़े सुपरस्टार ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को कास्ट किया गया है। दोनों ही एक्टर्स इस फिल्म में काम करने के लिए मां गए हैं और दोनों ने ही अपने शेड्यूल से रामायण के लिए 2023 मिड ईयर की डेट्स ब्लॉक कर ली हैं।

    रणबीर कपूर बनेंगे 'राम' और ऋतिक रोशन होंगे 'रावण'

    रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम बनेंगे। तो वही ऋतिक रोशन फिल्म में 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि फिल्म का बजट बड़ा होगा। राम और रावण के किरदार के लिए रणबीर और ऋतिक रोशन को चुनने के बाद फिलहाल सीता के किरदार की कास्टिंग चल रही है। ऋतिक रोशन और रणबीर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ये दोनों जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आएंगे। रणबीर जहां फिल्म 'ब्रह्मास्त्र और शमशेरा' के साथ बिलकुल तैयार हैं, तो वही ऋतिक भी पहली बार सैफ अली खान के साथ फिल्म विक्रम वेधा में दिखाई देंगे।