Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tu Yaa Main Teaser: डेब्यू के लिए तैयार Shanaya Kapoor, सर्वाइवल थ्रिलर है पहली फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 09:04 PM (IST)

    Tu Yaa Main Teaser Video स्टार किड्स के डेब्यू सिनेमा जगत में हमेशा से चर्चा का विषय बने रहे हैं। इस कड़ी में नया नाम दिग्गज अभिनेता संजय कपूर की बेटी ...और पढ़ें

    तू या मैं का टीजर रिलीज (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    तू या मैं का टीजर रिलीज (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. फिल्म तू या मैं का लेटेस्ट टीजर हुआ रिलीज
    2. शनाया कपूर इस मूवी से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
    3. एक्ट्रेस के साथ नजर आएगा ये फेमस एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,  नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और फेमस एक्टर आदर्श गौरव 'तू या मैं' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म प्रेम, भय और अस्तित्व की लड़ाई को बेहतरीन थ्रिलर के तौर पर फैंस का दिल जीत सकती है।

    तुम्बाड और हसीन दिलरुबा जैसी बेहतरीन मूवीज बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो के बैनर तले बनने वाली तू या मैंं को आनंद एल राय और बेजॉय नांबियार ने तैयार किया है। इस मूवी का लेटेस्ट टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।

    तू या मैं का टीजर हुआ रिलीज

    शैतान फेम निर्देशक बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी फिल्म तू या मैं का टीजर रहस्यमयी घटना की कहानी को बयां करता है। इसमें दिखाया गया है कि एक जवान लड़का और लड़की घने जंगल के बीच झील में मस्ती करते दिख रहे हैं। तभी अचानक से एक मगरमच्छ उन पर अटैक कर देता है। जिसकी वजह से मामला लव स्टोरी से हटकर सर्वाइवल थ्रिलर की तरफ रुख कर जाता है।

    ये भी पढ़ें- Anil Kapoor की भतीजी की बॉलीवुड में एंट्री, सेट से शेयर की पहली तस्वीर

    कुल मिलाकर कहा जाए तो तू या मैं की कहानी एक लव स्टोरी, सर्वाइवल और अतीत की रहस्मयी घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। टीजर को देखने के बाद शनाया कपूर की इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हद तक बढ़ गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी तू या मैं

    गौर किया जाए शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं की रिलीज डेट की तरफ तो 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक परफेक्ट डेट-नाइट थ्रिलर के तौर पर सिनेप्रेमियों को एंटरटेन करने का पूरा काम करेगी। हालांकि, एक्टिंग के मामले में शनाया किस तरह से अपने पिता संजय और अंकल अनिल कपूर का नाम रोशन करेंगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा। 

    फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    लेकिन टीजर से फिलहाल ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अपनी एज के स्टार किड्स के हिसाब से शनाया काफी प्रभावशाली नजर आ रही हैं। दूसरी आदर्श गौरव द व्हाइट टाइगर और गन्स एंड गुलाब्स जैसे थ्रिलर से फैंस के फेवरेट बने हुए है। तुम्बाड, न्यूटन और रांझणा जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कलर येलो बैनर तले हुआ है और सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं भी इसका हिस्सा है। इसके बाद फिल्ममेकर आनंद एल राय की 'तेरे इश्क में' भी शामिल है, जिसे नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- क्या Shanaya Kapoor बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान-अनन्या पांडे से हैं इनसिक्योर? महीप कपूर ने कहा- 'जिंदगी कठिन है'