Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shanaya Kapoor: गुरु पूरब मनाने शनाया कपूर इस खास शख्स संग पहुंचीं गोल्डन टेम्पल, सादगी ने जीता फैंस का दिल

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 06:20 PM (IST)

    Shanaya Kapoor Visits Golden Temple on Guru Nanak Jayanti 2022 पॉपुलर स्टार किड शनाया कपूर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी तस्वीरों और व ...और पढ़ें

    Shanaya Kapoor Visits Golden Temple on Guru Nanak Jayanti 2022:
    Shanaya Kapoor Visits Golden Temple on Guru Nanak Jayanti 2022:

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shanaya Kapoor Visits Golden Temple on Guru Nanak Jayanti 2022: शनाया कपूर उन स्टार किड्स में शुमार हैं, जो बॉलीवुड में कदम रखे बिना ही तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। सोशल मीडिया पर शनाया की वीडियो हो या तस्वीर आते ही हलचल मचा देती हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज हर बार सुर्खियां बटोरता है, लेकिन इस बार शनाया सादगी से फैंस का दिल जीत रही है। गुरु नानक जयंती पर शनाया मत्था टेकने अमृतसर पहुंची और एक खास शख्स संग गोल्डन टेम्पल में दर्शन करते हुए नजर आईं।

    सादगी में भी लगी बला की खूबसूरत

    गोल्डन टेम्पल में अपने इस स्पेशल विजिट की शनाया कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है। तस्वीरों में शनाया गुरुद्वारे में दर्शन करते हुए नजर आ रही है। हमेशा ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली शनाया इस बार व्हाइट कलर के सलवार-कुर्ते में दिख रही हैं, सर को दुपट्टे से ढके सादगी में भी वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन टेम्पल में दर्शन करने के लिए वह अपनी नानी नमिता संधू संग पहुंचीं। एक तस्वीर में वह नानी संग पोज करते हुए भी नजर आईं।

    बॉलीवुड में जल्द करेंगी एंट्री

    बता दें कि शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। शनाया को फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर लॉन्च करेंगे। करण ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था और जानकारी दी थी कि फिल्म का नाम बेधड़क है, जिसे शशांक खेतान डायरेक्टर करने वाले हैं। बेधड़क में शनाया कपूर के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे। यह उनकी भी डेब्यू फिल्म है। हालांकि, बाद में फिल्म के बंद होने की भी खबरें आई थीं। शनाया ने भले ही अभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम न रखा हो, लेकिन वह मनीष मल्होत्रा और रितु कमार जैसे सेलिब्रिटी ड्रेस डिजाइनर्स के लिए काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी नजर आई थीं।