Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 Idiots Sequel: जल्द पर्दे पर लौटेगी रैंचो-राजू और फरहान की तिकड़ी! शरमन जोशी ने सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 09:50 PM (IST)

    3 Idiots Sequel राजकुमार हिरानी की निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर ...और पढ़ें

    Sharman Joshi gave an update on 3 idiots sequel. Photo-Instagram
    Sharman Joshi gave an update on 3 idiots sequel. Photo-Instagram

    HighLights

    1. क्या जल्द आएगा '3 इडियट्स' का सीक्वल?
    2. शरमन जोशी ने फिल्म के सीक्वल पर दिया अपडेट
    3. 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' थी ब्लॉकबस्टर

     नई दिल्ली, जेएनएन। 3 Idiots 2: आमिर खान स्टारर मूवी 'थ्री इडियट्स' (3 Idiots) के सीक्वल को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी एक बार फिर पर्दे पर रैंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी को लाने की योजना बना रहे हैं। इस बात का खुलासा शरमन जोशी (Sharman Joshi) ने किया है।

    क्या जल्द आएगी 3 इ़डियट्स की सीक्वल?

    साल 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में शरमन जोशी ने राजू का किरदार निभाया था। फिल्म के सीक्वल पर अब शरमन ने बड़ा अपडेट दिया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा-

    "हमने एक-दूसरे से कई आइडियाज शेयर किए हैं, जो हमारे पास पहले से भी थे, लेकिन इन्हें आगे नहीं बढ़ा पाए। आप सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी के पास सीक्वल पर बहुत अच्छे काम करने की क्षमता है, लेकिन हिरानी सर कहानी, क्वालिटी और स्टैंडर्ड्स में किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इसलिए हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसा जल्द होगा।"

    इस वजह से 3 इडियट्स की कास्ट को मिली थी गाली

    कुछ समय पहले आमिर खान को शरमन जोशी और आर माधवन के साथ '3 इडियट्स' के बाद पहली बार एक साथ देखा गया था। तीनों ने एक एड में साथ काम किया था। लोगों ने जब उन तीनों को साथ देखा, तो मानने लगे कि शायद वे '3 इडियट्स' के सीक्वल में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, जब लोगों को पता चला कि वह एड है तो उन्हें बहुत निराशा हुई। इसकी वजह से तीनों स्टार्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

    शरमन ने कहा कि उन्हें इसके लिए गालियं भी पड़ीं। बकौल शरमन-

    "जब फैंस को पता चला कि ये एड है तो उन्हें बहुत निराशा हुई। यही नहीं, हमें फैंस से गालियां भी मिलीं। लंबे समय बाद फिर से साथ काम करना वाकई मजेदार था। मैं भी इस कैंपेन का हिस्सा था। इस कैंपेन में इनवेस्ट करना खूबसूरत था।"

    शरमन जोशी की हालिया रिलीज हुई 'कफस' (Kafas) को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। 6 एपिसोड की ये सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

    खबरें और भी