Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sharman Joshi गोलमाल सीरीज में काम करने के लिए बेकरार, रोहित शेट्टी से किया वापस लेने का निवेदन

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 08:48 PM (IST)

    Sharman Joshi In Golmaal फिल्म गोलमाल में अहम भूमिका निभाने वाले शरमन जोशी ने निर्देशक रोहित शेट्टी से निवेदन किया है कि वे उन्हें फिल्म गोलमाल की अगल ...और पढ़ें

    Sharman Joshi In Golmaal: शरमन जोशी फिल्म कलाकार है।
    Sharman Joshi In Golmaal: शरमन जोशी फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sharman Joshi In Golmaal: गोलमाल फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले शरमन जोशी ने अब फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से गुहार लगाई है कि वह गोलमाल के अगले सीरीज में उन्हें अवश्य लें। अब देखना यह है कि रोहित शेट्टी इस पर क्या निर्णय लेते हैं। 

    शरमन जोशी ने फिल्म गोलमाल से बॉक्स ऑफिस पर एक अलग पहचान बनाई

    शरमन जोशी ने सन 2006 में आई फिल्म गोलमाल और रंग दे बसंती से बॉक्स ऑफिस पर एक अलग पहचान बनाई। वह कॉमेडी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अपना घर बनाने में सफल रहे। हालांकि 2 वर्षों के बाद गोलमाल के अगले भाग में उन्हें नहीं लिया गया था। अब शरमन जोशी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि क्या वह गोलमाल की अगली फ्रेंचाइजी में नजर आएंगे और उन्होंने गोलमाल की फ्रेंचाइजी में अब तक क्यों काम नहीं किया। 

    यह भी पढ़ें: Who is Aishwarya Sushmita: मिलिए दरभंगा की ऐश्वर्या सुष्मिता से, अब खाकी: द बिहार चैप्टर में निभाई अहम भूमिका

    शरमन जोशी कहते हैं, 'मैनेजमेंट जो पैसा मांग रही थी, उससे निर्माता सहज नहीं थे

    गोलमाल को रिलीज होकर 15 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। हालांकि फिल्म के पहले भाग में नजर आने के बाद उनकी भूमिका को श्रेयस तलपडे को दे दिया गया था। अब पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शरमन जोशी कहते हैं, 'कुछ मैनेजमेंट इश्यूज था। मेरा मैनेजमेंट उनसे ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। पैसा भी एक बड़ा कारण था। मैनेजमेंट जो पैसा मांग रही थी, उससे निर्माता सहज नहीं थे। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि क्या चल रहा है, जब मुझे यह बात समझ में आई। मैंने उनसे संपर्क किया।'

    यह भी पढ़ें: Johnny Depp Not In Pirates of the Caribbean: जॉनी डेप्प नहीं बनेंगे जैक स्पैरो, डिजनी ने कैंसिल किया रिबूट

    शरमन जोशी रोहित शेट्टी से मिले हैं 

    शरमन जोशी ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से इस बारे में बात की। हालांकि वह रोल उनके लिए कभी नहीं उपलब्ध हो पाया। शरमन जोशी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने मैनेजर से चीजों को सॉर्ट आउट कर लिया है और अब वह रोहित शेट्टी से मिले हैं ताकि उन्हें गोलमाल सीरीज की फिल्मों में वापस लिया जाए। उन्होंने कहा, 'मैंने रोहित शेट्टी से निवेदन किया है कि मुझे गोलमाल के अगले भाग में अवश्य लें और उन्होंने भी सकारात्मकता दिखाते हुए हां हां कहा है। अब मुझे यह जानकारी नहीं है कि क्या मैं वाकई गोलमाल का हिस्सा हूं लेकिन हां मुझे उनके जवाब से खुशी हुई है।'

    खबरें और भी