Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sharmila Tagore Birthday: शर्मिला टैगोर ने परिवार संग मनाया बर्थडे, सारा अली खान ने ऐसे किया दादी को विश

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 07:18 PM (IST)

    Happy Birthday Sharmila Tagore हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपने परिवार के ...और पढ़ें

    शर्मिला टैगोर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    शर्मिला टैगोर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sharmila Tagore Birthday: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। करीना कपूर के बाद अब पोती सारा अली खान, बेटी सोहा और सबा ने भी मां को जन्मदिन पर खास मैसेज के साथ बर्थडे विश किया है। साथ ही जन्मदिन मनाते हुए वीडियो भी शेयर किया।

    सारा अली खान ने ऐसे लुटाया प्यार

    शर्मिला टैगोर आज 79वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शर्मिला टैगोर के साथ कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। इन फोटोज में शर्मिला टैगोर परिवार के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही एक वीडियो में वह अपने सभी खास लोगों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बड़ी अम्मा'।

    यह भी पढ़ें: Sharmila Tagore Birthday: करीना कपूर ने सासू मां को किया बर्थडे विश, शर्मिला टैगोर ने बहू पर यूं लुटाया प्यार

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    सोहा अली खान ने दिखाई बर्थडे की झलक

    सोहा अली खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में करीना कपूर खान, सैफ, सोहा, सबा, सारा, इब्राहिम अली खान, कुणाल खेमू सब मस्ती करते हुए नजर आए। इसके साथ ही सोहा ने इनाया का नानी को दिया हुआ खास कार्ड भी शेयर किया और कैप्शन में सोहा अली खान ने मां को बर्थडे विश किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Soha (@sakpataudi)

    सबा पटौदी ने भी शेयर की अनदेखी तस्वीर

    सबा पटौदी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शर्मिला टैगोर के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की और लिखा हैप्पी बर्थडे मां लव।

    खबरें और भी

    कुणाल खेमू ने लुटाया सास पर प्यार

    कुणाल खेमू ने सास शर्मिला टैगोर के बर्थडे पर प्यार लुटाते हुए उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे अम्मा'। इन फोटोज में आज के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी तस्वीरें थीं, जिसमें सोहा और कुणाल शर्मिला टैगोर के साथ पोज देते नजर आए।

    यह भी पढ़ें: 5 Years of Kedarnath: 'केदारनाथ' के 5 साल पूरे होने पर Sara Ali Khan ने किया पोस्ट, सुशांत को लेकर कही ये बात