विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharmila Tagore: जब बेटे का नाम तैमूर रखने पर करीना को मिली थी बद्दुआ, शर्मिला टैगोर ने किया बड़ा खुलासा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 03 Mar 2023 04:41 PM (IST)

Sharmila Tagore शर्मिला टैगोर के परिवार में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही धर्मों ही झलक देखने को मिलती है। उन्होंने क्रिकेटर मंसूर ...और पढ़ें

File Photo of Sharmila Tagore and Kareena Kapoor Khan
File Photo of Sharmila Tagore and Kareena Kapoor Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के नाम कुछ हटकर रखे हैं। किसी ने संस्कृत नाम, तो किसी से भगवान के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखा है। इस बीच बात अगर करीना कपूर और सैफ अली खान के बच्चों की हो, तो उनके नाम इन सबसे अलग हैं। करीना ने बड़े बेटे तैमूर को 20 दिसंबर, 2016 में जन्म दिया था। जैसे ही उनके बेटे का नाम सोशल मीडिया पर सामने आया, तब से कई लोगों ने आलोचना शुरू कर दी।

मुगल बादशाह तैमूर के नाम पर बच्चे का नाम रखे जाने को लेकर एक विवाद छिड़ गया था। यूजर्स ने करीना कपूर और सैफ अली खान को लेकर क्या कुछ नहीं कहा था, खासकर करीना कपूर को लेकर जिन्होंने मुस्लिम परिवार में शादी की। उन दिनों को याद करते हुए दिग्गज अभिनेत्री और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने याद कर हैरान करने वाली बात बताई है।

करीना कपूर के लिए कहे गए थे यह शब्द

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, शर्मिला टैगोर ने बताया कि जब तैमूर नाम रखा गया, तब करीना कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गंदा कमेंट किया गया था। एक यूजर के कमेंट को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे का नाम तैमूर रखने पर करीना को जीका वायरस की बद्दुआ दी गई थी। एक यूजर ने कमेंट किया था कि बेहतर होता अगर करीना को जीका वायरस हो जाता और तैमूर कभी पैदा ही न हुआ होता।

(Photo Credit: Kareena Kapoor Khan Instagram)

तब इतनी थी तैमूर की उम्र

शर्मिला टैगोर ने कहा कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। लेकिन उन दिनों उन्होंने एक कमेंट पढ़ा था, जिसमें करीना और तैमूर को लेकर ऐसी बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कैसे सोच सकता है। किसी के लिए एक दिन के बच्चे के लिए ऐसा कहना संभव भी कैसे हो सकता है। यह सब आता कहां से है?

यह भी पढ़ें: Shiv Thakare: एक साथ नजर आए शिव ठाकरे और हिंदुस्तानी भाऊ, खतरों के खिलाड़ी 13 के अलावा पक रही है यह खिचड़ी!

यह भी पढ़ें: पार्टी में Urfi Javed ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, जेलेस बाबिल खान ने किया कुछ ऐसा कि एक्ट्रेस हो गईं खफा