Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी से पहले Sharmila Tagore ने पति मंसूर अली खान पटौदी को दिया था बेशकीमती तोहफा, बोलीं- खरीदने के लिए परमिशन...

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:41 AM (IST)

    सुपरस्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) को भला कौन नहीं जानता। अपने समय की कमाल की अभिनेत्री र ...और पढ़ें

    शर्मिला टैगोर और उनके पति मंसूर अली खान पटौदी (Photo Credit-X)
    शर्मिला टैगोर और उनके पति मंसूर अली खान पटौदी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. क्रिकेटर मंसूर अली खान से शर्मिला ने रचाई थी शादी
    2. शर्मिला टैगोर ने मंसूर को दिया था महंगा तोहफा
    3. सुपरस्टार सैफ अली खान की मां हैं शर्मिला टैगोर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60 और 70 के दशक की दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) का नाम हमेशा शामिल रहता है। अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें आज भी जाना जाता है। फिल्मी करियर के अलावा सुपरस्टार सैफ अली खान की मां अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। 

    खासतौर पर अलग महजब के भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) के साथ शादी की वजह से अभिनेत्री ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में शर्मिला ने बताया है कि उन्होंने शादी से पहले मंसूर को क्या उपहार दिया था। 

    शर्मिला ने मंसूर को दिया था बेशकीमती तोहफा

    अपने बेबाक अंदाज के लिए शर्मिला टैगोर को काफी जाना जाता है। किसी भी मसले पर वह अपनी दो टूक राय रखने के लिए फेमस हैं। फिर चाहें वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हो या फिर निजी जिंदगी से। हाल ही में शर्मिला ने कपिल सिब्बल के यूट्यूबू चैनल को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है।

    ये भी पढ़ें- 'कई औरतों को ऐसे ही प्रेमी चाहिए होते हैं', Animal के कंटेंट को लेकर Sharmila Tagore ने दिया चौंकाने वाला बयान

     

    Photo Credit-X

    इस दौरान कपिल ने उनसे मंसूर अली खान को लेकर कई सवाल पूछे और शादी से पहले दोनों के बीच गिफ्ट्स के लेन देन की भी चर्चा की। इस पर शर्मिला टैगोर ने गुजरे वक्त को याद करते हुए बताया है- मुझे आज भी याद है कि शादी से पहले हम दोनों जब भी मिलते थे तो एक दूसरे के लिए कुछ न कुछ लाते थे। लेकिन मैंने उन्हें एक बेशकीमती तोहफा दिया था, जिसकी कीमत उस दौर में एक लाख रुपये होती थी। 

    खबरें और भी

    Photo Credit-X

    वो गिफ्ट एक मर्सिडीज कार थी, जी हां उस समय वह गाड़ी 1 लाख रुपये की आती थी और डायरेक्ट कार खरीदना संभव नहीं था। पहले उसके लिए परमिशन लेनी पड़ती थी। मैंने इंतजार किया और जब अनुमति मिल गई तब वो कार मैंने उनको गिफ्ट की।  

    शर्मिला और मंसूर के बच्चे भी स्टार्स 

    मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर ने साल 1968 में शादी रचाई थी। जहां एक तरफ शर्मिला हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं तो दूसरी तरफ मंसूर भारतीय क्रिकेट का नायाब सितारा थे। इन दोनों के बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान, बहू करीना कपूर और दामाद कुणाल खेमू बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। बता दें कि 2011 में मंसूर साहब का निधन का हो गया था।

    ये भी पढ़ें- ये बेतुकी है लेकिन... Kareena Kapoor की सास शर्मिला टैगोर ने Crew फिल्म पर कसा तंज