Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुन्नी से 'मुंज्या' बनने के लिए शरवरी को हर रोज करनी पड़ती थी कड़ी मेहनत, 5 घंटे मेकअप के बाद हासिल होता था लुक

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM (GMT+05:30)

    मुंज्या फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लोकप्रियता हासिल की। हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी से भी भरपूर इस फिल्म में शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की एक्टिंग को काफी पसंद ...और पढ़ें

    'मुंज्या' फिल्म से शरवरी वाघ. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'मुंज्या' फिल्म से शरवरी वाघ. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 100 करोड़ कमा चुकी है 'मुंज्या'
    2. शरवरी वाघ ने बताया कैसे बनीं 'मुंज्या'
    3. एक्ट्रेस ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मुंज्या' को जबरदस्त रिस्पांस मिला। इस हॉरर-कॉमेडी मूवी का कॉन्सेप्ट लोगों के दिलों को छू गया। कहानी के साथ-साथ 'मुंज्या' की लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ की एक्टिंग भी काफी पसंद की गई। 

    शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) फिल्म का वो किरदार हैं, जो भूत के वश में आ जाती है। जब ऐसा होता है, तब लोगों को उनका डरावना रूप देखने को मिलता है। अब शरवरी ने खुलासा किया है कि भूतनी बनने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने मेकअप का वीडियो शेयर करते हुए इसके लिए की गई तैयारी की बारीक डिटेल्स दी हैं।

    शरवरी ने दिखाई मुंज्या बनने की झलक 

    शरवरी वाघ ने वीडियो शेयर कर मुन्नी से बेला और मुंज्या बनने की स्टोरी को दिखाया। इस क्लिप में शरवरी को उस रूप में देखा जा सकता है, जब वह भूत बनकर लोगों को डरा रही हों। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऐसी भूतनी बनना था, जो सबको डराए भी और हंसाए भी। 

    यह भी पढ़ें: मुंज्या फेम एक्ट्रेस Sharwari Wagh ने दीपिका पादुकोण को इस मामले में छोड़ा पीछे, हासिल की ये उपलब्धि

    5 घंटे तक होता था मेकअप

    इस वीडियो में शरवरी ने मेकअप रूम की झलक दिखाई, जहां वह शरवरी से मुंज्या बनती हैं। यानी उनके फेस को हॉरर लुक देने के लिए मेकअप किया जाता है। इस प्रोसेज के बारे में शरवरी ने कहा कि उन्हें मुंज्या भूत बनने के लिए पांच घंटे लगते थे। शूटिंग खत्म होने के बाद इसी मेकअप को उतारने के लिए डेढ़ घंटे लगते थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

    बॉडी लैंग्वेज के लिए इस तरह की प्रैक्टिस

    शवरी ने बताया कि जिसे असल मुंज्या दिखाया गया है, वह कोई इंसान नहीं, बल्कि कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज है। जब वही भूत उन्हें अपने वश में ले लेता है, तो वह भी मुंज्या बन जाती हैं। भूतनी के रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज पर बहुत काम किया। शरवरी अपनी टीम के साथ अलग-अलग लोकेशन्स पर जाकर वीडियो बनाती थीं ताकि किसी एक तरह की बॉडी लैंग्वेज पर वह अपना फोकस बना सकें।

    'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें, फिल्म ने 100 करोड़ के पार का बिजनेस कर डाला है। 

    यह भी पढ़ें: Munjya Box Office Day 26: कल्कि 2898 एडी के आगे अब निकल रहा है 'ब्रह्मराक्षस' का दम, मुंज्या का मंगल हुआ भारी