Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न कियारा...न अनीत पड्डा...Madhubala की बायोपिक के लिए इस एक्ट्रेस का नाम हुआ फाइनल? संजय लीला भंसाली हैं निर्माता

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 05:44 PM (IST)

    बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। ताजा खबरों के अनुसार, शरवरी वाघ इस किरदार के लिए सबसे आगे चल रही हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala Biopic) का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। आए दिन नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। पहले इसके लिए सारा अर्जुन, अनीत पड्डा और कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था।

    अब ताजा खबर के मुताबिक, एक नई एक्ट्रेस का नाम इसमें शामिल हो गया है। खबर है कि शरवरी वाघ को इस किरदार के लिए चुना गया है।

    शरवरी वाघ का नाम सबसे आगे

    न्यूज18 शोशा की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरवरी () का नाम इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरवरी को अब इस भूमिका के लिए टॉप एक्टर्स में गिना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- टूटा Kiara Advani का सपना, नहीं बनेंगी संजय लीला भंसाली की इस बड़ी फिल्म की हीरोइन?

    हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शरवरी को इसके लिए अप्रोच किया भी गया है या नहीं?

    मधुबाला की बायोपिक फिल्म इंडस्ट्री में सबसे चर्चित अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक है। पिछले कुछ महीनों से इस भूमिका के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

    शरवरी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

    इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन करेंगे, जिन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म डार्लिंग्स के लिए जाना जाता है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और क्रिटिक्स से इसे बहुत तारीफ मिली थी। फिल्म निर्माताओं द्वारा आने वाले महीनों में कास्टिंग के बारे में और अधिक जानकारी देने की उम्मीद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल शरवरी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मैं वापस आउंगा की रिलीज का इंतजार कर रही है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सक्सेस के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगी भंसाली की फिल्म, निभाएंगी इस लीजेंड्री एक्ट्रेस का रोल