Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिस बच्चे की मां को नहीं थी चाह, बड़ा होकर वही बना सिनेमा का स्टार, कपूर खानदान के लाडले की संघर्ष भरी कहानी

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 03:32 PM (IST)

    कपूर खानदान ने सिनेमा जगत को कई बड़े सितारों से नवाजा है। पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके बच्चे फिल्मों में आए और फिर नई पीढ़ियों ने उनका रुतबा और विरासत क ...और पढ़ें

    कपूर खानदान के इस लाडले ने झेले कई दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कपूर खानदान के इस लाडले ने झेले कई दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. भाइयों की तरह नहीं चमक पाई थी किस्मत
    2. डेब्यू करते ही पोते ने ओटीटी पर मचाया धमाल
    3. चाइल्ड आर्टिस्ट बन शुरू किया अभिनय का सफर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से मुंबई तक का सफर तय करके उम्दा कलाकार पृथ्वीराज कपूर जब भारतीय सिनेमा में आए तो किसे पता था कि एक दिन फिल्मी दुनिया पर कपूर खानदान का राज चलेगा। कपूर खानदान की चार पीढ़ियां फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। इस फैमिली ने एक से बढ़कर एक कलाकार बॉलीवुड को दिए हैं जिनमें से कुछ सुपरस्टार बने तो कुछ का करियर थोड़े समय के लिए चमका।

    कपूर खानदान का एक चिराग सिनेमा जगत में आया और अपने भाई व पिता की तरह छा गया। गुड लुक्स और उम्दा परफॉर्मेंस से उसने लाखों दिलों को जीत लिया। फिल्मों में एंट्री ली तो सफल भी हुआ, लेकिन असफलता का रस भी चखा। पैसों को तरसा। हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं, वो हैं राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर (Shashi Kapoor) की।

    मां को नहीं थी बेटे की चाह

    शशि कपूर ने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। मगर शायद ही आपको पता हो कि उनकी मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थीं। उनके पहले से ही दो बच्चे थे और वह नहीं चाहती थीं कि शशि भी जन्मे। ऐसे में उन्होंने कोख में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए खूब जतन किया जिसका खुलासा खुद अभिनेता ने फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में किया था।

    Shashi Kapoor - Instagram

    10 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय

    शशि कपूर ने खुलासा किया था कि उनकी मां ने प्रेग्नेंसी को टर्मिनेट करने के लिए कई तरह की कोशिश की। कभी साइकिल से तो कभी सीढ़ियों से गिरीं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आखिरकार 18 मार्च 1938 को शशि कपूर का जन्म हुआ। वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चले और अभिनय की राह चुनी। मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने राज कपूर की फिल्म आग से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। वह फिल्म में जूनियर केवल खन्ना यानी राज कपूर बने थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सत्यम शिवम सुंदरम' के सेट पर शशि कपूर से परेशान हो गए थे राज कपूर, चिढ़कर छोटे भाई को दे दिया था ये अजीब नाम

    असफलता ने पाई-पाई के लिए किया था मोहताज

    फिल्मों में आते ही शशि कपूर की किस्मत चमक गई। बड़े हुए तो उन्हें लीड रोल वाली फिल्में मिलने लगीं। धर्मपुत्र से बतौर लीड हीरो डेब्यू करने के बाद शशि कपूर ने कभी कभी, दीवार, कन्यादान जैसी हिट फिल्मों में काम किया। सफलता के साथ असफलता मिलना तय है और शशि कपूर को भी यह दिन देखना पड़ा। जब असफलता ने शशि के घर का दरवाजा खटखटाया तो उनकी पत्नी जेनिफर केंडल ने उनका बहुत साथ दिया।

    Shashi Kapoor with wife Jennifer Kendal - Instagram

    बेचनी पड़ी थी स्पोर्ट्स कार

    जब शशि कपूर की फिल्में चलनी बंद हो गई थीं, तब अभिनेता फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे थे। उस वक्त पैसों के लिए अभिनेता को अपनी फेवरेट स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ गई थी। यहां तक कि जेनिफर ने अपने पति के लिए अपनी कीमती चीजों की कुर्बानी तक दे दी थी। फिर जब जब फूल खिले से अभिनेता के थोड़े हाल सुधरे और करियर ट्रैक पर लौट आया। सबकुछ सही ही चल रहा था कि तभी 1982 में जेनिफर को कैंसर हो गया और दो साल तक इस बीमारी से लड़ने के बाद 1984 में वह कैंसर से जंग हार गईं।

    पोता ओटीटी पर कर रहा धमाल

    शशि कपूर का भी 4 दिसंबर 2017 में निधन हो गया था। आज भले ही उनके बच्चे फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन उनके पोते जहान कपूर ने जबरदस्त शुरुआत कर ली है। वह नेटफ्लिक्स सीरीज ब्लैक वॉरंट (Black Warrant) में नजर आ रहे हैं जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- जब Raj Kapoor ने भाई के लिए दिग्गज एक्ट्रेस से की विनती, चला ऐसा जादू, हिट हो गई दोनों की जोड़ी; पढ़ें रोचक किस्सा