यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha की शादी पर Luv की पोस्ट के बाद Shatrughan Sinha ने बेटी और दामाद को बताया- 'मेड फॉर ईच अदर'
Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। कहा जा रहा था कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है। भा ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने की थी सिविल मैरिज
- सोनाक्षी के ससुर को लेकर लव सिन्हा ने किया था पोस्ट
- बेटे लव के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया ऐसा पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस दिन से सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी हुई है, तभी से दोनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। भाई लव सिन्हा का शादी में शामिल न होना और वेडिंग फंक्शन के तुरंत शत्रुघ्न सिन्हा का अस्पताल में भर्ती होना, सिन्हा परिवार किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा, अभिनेता जहीर इकबाल को पिछले 7 सालों से डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। मगर 23 जून को वह पल आया, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। सिविल मैरिज के जरिए दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गये। मगर इस शादी के चलते सोनाक्षी को बहुत ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
लव सिन्हा के पोस्ट के बाद शत्रुघ्न का पोस्ट वायरल
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दौरान खबर आई थी कि उनका परिवार इससे खुश नहीं है। मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में शामिल होकर सारी अफवाहों को खारिज कर दिया। मगर लव सिन्हा की गैर-मौजूदगी ने हर किसी को हैरान कर दिया। बीते दिन लव ने इशारों-इशारों में बहन की शादी में शामिल न होने की वजह बताई और अब शत्रुघ्न ने अपनी बेटी और दामाद के लिए एक पोस्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा? अब बताई असली वजह- 'ऐसे लोगों के साथ...'
बेटी और दामाद के लिए क्या बोले शत्रुघ्न?
शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 जुलाई को एक्स पर एक ट्वीट के जरिए अपनी बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर इकबाल को मेड फॉर ईच अदर बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "सभी को उनके आशीर्वाद, प्यार और हार्दिक बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद। लेकिन सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बधाई महान अरुण शौरी बड़े भाई, राजनेता यशवंत सिन्हा और निश्चित रूप से सबसे योग्य मैग्सेसे पुरस्कार विजेता रवीश कुमार से 'मेड फॉर ईच अदर' कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को मिलीं।"
खबरें और भी
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के ठीक एक दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लव सिन्हा ने बताया था कि उन्हें थोड़ा बुखार था।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने शेयर कीं पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें, स्विमिंग पूल में सनसेट एन्जॉय करता दिखा कपल