विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'8 दिन हैं तुम्हारे पास...' जब रीना रॉय ने Shatrughan Sinha को दी थी धमकी; शॉटगन की बोलती हो गई थी बंद

Published: Tue, 24 Sep 2024 04:32 PM (IST)

बॉलीवुड में रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा के प्यार के किस्से मशहूर हैं। एक ऐसा समय था जब दोनों एक ...और पढ़ें

रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा के प्यार का किस्सा
रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा के प्यार का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में लव ट्रायंगल काफी ज्यादा मशहूर हैं। फिर चाहे वो जया बच्चन,अमिताभ और रेखा के किस्से हो या फिर डिनो मोरिया, बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम के बीच पनपता प्यार। बॉलीवुड की गलियां इनके प्यार के किस्सों से भरी हुई हैं। इन्हीं में से एक कहानी थी रीना रॉय, शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के बीच। आज आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे।

एक वक्त हुआ करता था जब शत्रुघ्न सिन्हा, रीना के प्यार में दीवाना हुआ करते थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 1972 में 'मिलाप' के सेट पर हुई थी। ये नजदीकियां तब बढ़ी जब दोनों ने 'कालीचरण' में काम किया।

शत्रुघन सिन्हा को दी रीना ने धमकी

बात 1982 की है उस दौरान फिल्म हथकड़ी में रीना रॉय,शत्रुघन सिन्हा और संजीव कुमार की जोड़ी नजर आई थी। प्रहलाज निहलानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। निर्माता अगली फिल्म आंधी तूफान के लिए भी सेम एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे लेकिन रीना इस बात के लिए राजी नहीं थीं। रीना ने प्रहलाज के जरिए शत्रुघन को अल्टीमेटम दिया था।

यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: जब शत्रुघन सिन्हा को मारने के लिए बेल्ट लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े थे Shashi Kapoor

रीना ने कहा कि वो आगे कोई फिल्म शत्रुघन के साथ तभी करेंगी जब वो उनसे शादी करेंगे। रीना ने कहा,'अपने दोस्त से कहो कि वो अपना मन बना ले। मैंने अपना मन बना लिया है कि अगर वो मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं आठ दिनों में किसी से भी शादी कर लूंगी। अगर वो अपना जवाब देते हैं तभी मैं आपकी फिल्म में काम करूंगी।'

किससे हुई रीना रॉय की शादी

इस बात का जिक्र शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी है। रीना रॉय ने शत्रुघ्न को 8 दिनों का अल्टीमेटम दिया था कि या तो उनसे शादी पर जवाब दें वरना वह खुद कहीं और शादी कर लेंगी। यह मैसेज लेकर प्रहलाज निहलानी जोकि सोनाक्षी सिन्हा के मुंहबोले भाई हैं शत्रुघन सिन्हा के पास गए। शत्रुघन उस दौरान किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। प्रहलाज ने जब ये मैसेज उन्हें सुनाया तो वो बुरी तरह टूट गए और रोने लगे।

शत्रुघन रीना रॉय के साथ इमोशनल तौर पर जुड़े थे और उन्हें छोड़ना उनके लिए बहुत मुश्किल था। लेकिन फिर भी उन्हें रीना को जाने के लिए कहना पड़ा क्योंकि उस वक्त शत्रुघन, पूनम सिन्हा से शादी कर चुके थे। रीना राय ने इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: 'मैं डरा हुआ था...' जब Sonakshi Sinha का हाथ मांगने उनके घर पहुंचे जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।