Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shatrughan Sinha के बेटे कुश सिन्हा बने निर्देशक, डेब्यू फिल्म में बहन सोनाक्षी सिन्हा को करेंगे डायरेक्ट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 03:41 PM (IST)

    Kussh Sinha Debut शत्रुघ्न सिन्हा के दूसरे बेटे लव सिन्हा ने बॉलीवुड में एक्टर की असफल पारी खेली है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा चर्चित कलाकारों में शामिल हं ...और पढ़ें

    Shatrughan Sinha with Son Kush. Sonakshi Sinha. Photo-Instagram
    Shatrughan Sinha with Son Kush. Sonakshi Sinha. Photo-Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेट कुश सिन्हा अब निर्देशक बनने की तैयारी कर रहे हैं। कुश की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का नाम, स्टार कास्ट और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिये गये हैं। फिल्म का शीर्षक है- निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस। इस फिल्म में कुश की बहन सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल निभा रही हैं। परेश रावल और सुहेल नय्यर उनके साथ अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

    इस फिल्म का निर्माण एनवीबी फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। सोनाक्षी भाई की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने कहा- “कुश और मैं काफी समय से एक सही प्रोजेक्ट पर काम करना चाह रहे थे और अब हमें कुछ ऐसा मिला है, जो हम दोनों को पसंद आया और हम इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।”

    वही, बहन को निर्देशित करने पर कुश कहते हैं, “सोनाक्षी एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है। अब मैं भी इसका हिस्सा बनने जा रहा हूं। जब मुझे यह स्क्रिप्ट मिली तो मैंने सोनाक्षी से इसे देखने के लिए कहा। हम दोनों ने इस विषय के प्रति आकर्षण महसूस किया और तभी हमने एक साथ काम करने का फैसला किया। मैं परेश रावल जी, सोनाक्षी और सुहेल नय्यर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    फिल्म निर्माण कम्पनी NVBF (निकी और विक्की भगनानी फिल्म्स) की बागडोर निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर तकरानी हे हाथों में है। निकी और विक्की जुड़वां भाई-बहन हैं। अंकुर टेक एक्सपर्ट हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, सोनाक्षी की आखिरी फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सोनाक्षी अब डबल एक्स एल में नजर आएंगी। सोनाक्षी फिल्मों के साथ टीवी और डिजिटल स्पेस में भी सक्रिय हैं।

    खबरें और भी